{"_id":"59227d474f1c1b42735366b1","slug":"buy-honda-activa-4-g-in-just-89-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 89 रुपये में खरीदें देश का सबसे लोकप्रिय स्कूटर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सिर्फ 89 रुपये में खरीदें देश का सबसे लोकप्रिय स्कूटर
Updated Mon, 22 May 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला ऑटोमेटिक स्कूटर है होंडा एक्टिवा। अगर आप होंडा एक्टिवा खरीदने से इसलिए दूर भाग रहे क्योंकि आपकी जेब पर यह भारी पड़ रहा है तो आपको बता दें कि इसे खरीदना रोजाना की सब्जी या दूध खरीदने से भी ज्यादा आसान है। अगर आपको भरोसा नहीं हो रहा है तो आइए आपको बताते हैं कि महज 89 रुपये में आप देश के सबसे लोकप्रिय स्कूटर के मालिक बन सकते हैं। ये खबर भ्रम फैलाने के लिए नहीं बल्कि एक तरीका है जो आपको बचत की भी सीख देती है।
विज्ञापन
होंडा एक्टिवा 4 जी की कीमत ऑनरोड दिल्ली 55 हजार 394 रुपये है। बैंक पर इस पर 18 फीसदी की दर से फाइनेंस कर देते हैं। इस लिहाज से अगर ब्याज छोड़ दें तो आपकी ईएमआई हर महीने आती है 2698 रुपये। अगर इस अमाउंट को आप 30 से भाग दे दें तो जो नंबर आता है वह है 89 रुपये का। इतना रुपया तो आप रोजाना यूं ही फिजूल में खर्च कर देते हैं। यदि ऐसे में आसानी से आपको स्कूटर खरीदना है तो एक गुल्लक बनाएं और उसमें रोजाना इतने रुपये जमा करते रहें। इस तरह से अगर होंडा एक्टिवा 4जी खरीदेंगे तो 19 महीने बाद आप इस स्कूटर के लिए 62 हजार 341 रुपये चुकाएंगे। लेकिन एक साथ सिर पर बोझ डालने से अच्छा है बिना टेंशन लिए इस तरह से स्कूटर खरीदें।
विज्ञापन
Trending Videos
अब आइए आपको होंडा एक्टिवा 4 जी की खासियत भी बता देते हैं। जिस स्कूटर की हम बात कर रहे हैं इसमें 109 सीसी का इंजन लगा है जो कि 8 बीएचपी की शक्ति व 9 एनएम का टॉर्क देता है। रीयल टाइम सेनारियो में यह आराम से 50 किमीप्रली तक का माइलेज दे देती है। बीएस 4 पर आधारित यह स्कूटर अब कई नई तकनीकि से सुसज्जित है। यही वजह है कि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर के दो प्लांट होने के बावजूद इस स्कूटर के लिए थोड़ा इंतजार करना ही पड़ता है। अगर आपको यह ईएमआई ज्यादा लगती हो तो महीने की अवधि बढ़ाकर इसे और कम कर सकते हैं।