फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Burgman Street vs Activa 125 vs Destini 125 vs Fascino 125 FI vs Access 125 comparison

लड़कियों से बुजुर्गों तक को पसंद आएंगे ये 5 दमदार स्कूटर्स, मिलता है दमदार इंजन

Tue, 25 Feb 2020 09:36 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 25 Feb 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
Burgman Street vs Activa 125 vs Destini 125 vs Fascino 125 FI vs Access 125 comparison
BS6 Scooters - फोटो : Amar Ujala

अगर आप 125 सीसी सेगमेंट में एक बेहतर परफॉर्मेंस वाला स्कूटर खरीदनी की सोच रहे हैं तो आज हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको Suzuki Burgman Street, Honda Activa 125, Hero Destini 125, Yamaha Fascino 125 FI और Suzuki Access 125 के इंजन और परफॉर्मेंस के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे पहले कि हम आगे बढ़ें यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन स्कूटर्स में BS6 मानक वाला इंजन दिया गया है। इसके अलावा ये स्कूटर्स हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए हैं। तो डालते हैं एक नजर,  

विज्ञापन

इंजन

  • Suzuki Burgman Street में BS6 कंप्लाइंट वाला 124 सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। 
  • Honda Activa 125 में BS-6 मानक वाला 124 सीसी, का फैन-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया है।
  • Yamaha Fascino 125 FI में BS-6 नॉर्म्स वाला एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 2-वाल्व, फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया है।
  • Hero Destini 125 BS6 में 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है।
  • Suzuki Access 125 में BS6 कंप्लाइंट वाला 124 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व SOHC इंजन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परफॉर्मेंस

  • Suzuki Burgman Street BS6 वर्जन 6750 आरपीएम पर 8.7ps की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • Honda Activa 125 का BS-6 मानक वाला इंजन 6,500 आरपीएम पर 8.1 bhp की पावर जनरेट करता है। हालांकि, BS-4 मॉडल वाला Activa का इंजन 6,500 आरपीएम पर 8.52 bhp की पावर जनरेट करता है।
  • Yamaha Fascino 125 FI का इंजन 6500 आरपीएम पर 8.2 PS की मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 9.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन V-बेल्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
  • Suzuki Access 125 BS6 का इंजन 6750 आरपीएम पर 8.6 Bhp की पावर और 5500 आरपीएम पर 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
  • Hero Destini 125 BS6 का इंजन 7000 आरपीएम 9 Bhp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। BS4 मॉडल के मुकाबले BS-6 में 11 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलता है।
विज्ञापन

कीमत

  • Suzuki Burgman Street BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,900 रुपये है।
  • Honda Activa 125 BS6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 67,490 रुपये है, जो 74,490 रुपये तक जाती है।
  • Yamaha Fascino 125 FI की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 66,430 रुपये है, जो 68,930 रुपये तक जाती है।
  • Suzuki Access 125 BS6 की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 64,800 रुपये है जो 68,500 रुपये तक जाती है।
  • Hero Destini 125 BS-6 मॉडल की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 64,310 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed