फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bumper sales of Mahindra tractors in Corona era broke old records

कोरोना काल में महिंद्रा के ट्रैक्टरों ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, जुलाई महीने में हुई बंपर बिक्री

Sun, 02 Aug 2020 06:03 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 02 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Bumper sales of Mahindra tractors in Corona era broke old records
सांकेतिक - फोटो : Mahindra
कोरोना के झटके से जहां ऑटो इंडस्ट्री के सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है वहीं, ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री ने सबको हैरान कर दिया है। कोरोना काल में हो रही ट्रैक्टरों की बिक्री को देखने के बाद यह कहना बहुत मुश्किल है कि देश में कभी लॉकडाउन भी लागू किया गया था। इस सेक्टर में भारी मांग के चलते निर्माता कंपनियों को बंपर फायदा हो रहा है। इस कड़ी में अब महिंद्रा भी शामिल हो गई है, जिसके ट्रैक्टरों को जुलाई महीेने में भारतीय ग्राहकों की तरफ से काफी खरीदा गया।
विज्ञापन


महिंद्रा ने जुलाई 2020 में अपने 25,402 ट्रैक्टरों की बिक्री की। इसकी तुलना अगर जुलाई 2019 से की जाए तो कंपनी की बिक्री में 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल जुलाई महीने में महिंद्रा के कुल 19,992 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन


भारतीय बाजार में महिंद्रा के ट्रैक्टरों को ग्राहकों का बंपर साथ मिला है। जुलाई महीने में भारत में महिंद्रा के 24,463 ट्रैक्टरों को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। वहीं, जुलाई 2019 में इसके 7563 इकाइयों की बिक्री हुई थी। भारत में पिछले साल के मुकाबले इस जुलाई महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 28 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्यात की बात करें तो महिंद्रा के ट्रैक्टरों की भारत से बाहर भी बिक्री बढ़ी है। जुलाई 2020 में महिंद्रा ने भारत से बाहर 939 ट्रैक्टरों का निर्यात किया है। जबकि, जुलाई 2019 में यह आंकड़ा 818 इकाई का था। पिछले साल के मुकाबले जुलाई 2020 महिंद्रा के ट्रैक्टरों के निर्यात में 15 फीसदी की बढ़ोतरी आई है।


कृषि उपकरण क्षेत्र, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने बिक्री पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमने जुलाई 2020 के दौरान भारतीय बाजार में 24,463 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जो पिछले साल की तुलना में 28 फीसदी ज्यादा है। यह हमारी अब तक की जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बिक्री है। बाजार में ट्रैक्टरों की मांग जारी है, किसानों को अच्छी नकदी प्रवाह के कारण सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed