फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   BS6 TVS Zest 110 Vs BS6 Suzuki Access 125 Which one is best scooter

TVS Zest 110 या Suzuki Access 125 में कौन है सबसे बेहतर BS6 स्कूटर?

Tue, 28 Jul 2020 05:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 28 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
BS6 TVS Zest 110 Vs BS6 Suzuki Access 125 Which one is best scooter
BS6 TVS Zest 110 Vs BS6 Suzuki Access 125 - फोटो : Amar Ujala

टीवीएस ने हाल ही में अपनी TVS Zest 110 को बीएस-6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। हालांकि, इसमें नए इंजन के अलावा कोई खास नया फीचर शामिल नहीं किया गया है। यह एक सिंपल लुक वाली डीसेंट स्कूटर है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला BS6 कंप्लाइंट वाली Suzuki Access 125 से है। आज हम आपको इन दोनों ही स्कूटर्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी आप अपनी पसंद की स्कूटर को खुद चुन सकें। डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन


परफॉर्मेंस 

 

  • BS6 TVS Zest 110 में पावर के लिए 110 सीसी का BS6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7.7 Hp की मैक्सिमम पावर और 8.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • विज्ञापन
  • BS6 Access 125 में पावर के लिए 124 सीसी का BS6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8.6 Hp की मैक्सिमम पावर और 10 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


फ्यूल टैंक 

 

  • TVS Zest 110 में 5 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। 
  • Suzuki Access 125 में 5.6 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। 

 


डाइमेंशन 

 

  • TVS Zest 110 की लंबाई 1770 मिलीमीटर, चौड़ाई 660 मिलीमीटर और ऊंचाई 1139 मिलीमीटर है । वहीं, इसका व्हीलबेस 1250 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 760 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160 मिलीमीटर है।
  • Suzuki Access 125 की लंबाई 1870 मिलीमीटर, चौड़ाई 655 मिलीमीटर और ऊंचाई 1160 मिलीमीटर है । वहीं, इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 773 मिलीमीटर है। 


वजन

  • TVS Zest 110  का  वजन 97 किलोग्राम है।
  • Suzuki Access 125 का  वजन 101 किलोग्राम है।

 


सस्पेंशन 

  • TVS Zest 110 के फ्रंट में टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में डबल रेटिड हाइड्रॉलिक मोनो शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है। 
  • Access 125 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया गया है।

 


ब्रेकिंग

  • TVS Zest 110 के फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक दिया गया है। 
  • Access 125 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।


कीमत 

BS6 TVS Zest 110 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 58,460 रुपये है। 
BS6 Suzuki Access 125 शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 68,800 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed