{"_id":"5f2ab96b8ebc3e3c98314414","slug":"bs6-ktm-250-duke-launched-in-india-know-its-specifications-and-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KTM 250 Duke भारत में BS6 इंजन के साथ हुई लॉन्च, इन खूबियों से है लैस","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
KTM 250 Duke भारत में BS6 इंजन के साथ हुई लॉन्च, इन खूबियों से है लैस
Wed, 05 Aug 2020 07:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 05 Aug 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
BS6 KTM 250 Duke
- फोटो : KTM
KTM ने भारत में अपनी BS6 इंजन वाली 250 Duke को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फ्लैगशिप मोटरसाइकिल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2,09,280 रुपये रखी है। BS6 KTM 250 Duke में इंजन को अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा बाइक के स्टाइल को फ्रेश लुक दिया गया है। KTM की नई 250 Duke में अब आपको नया डार्क गेलवानो और सिल्वर मैटेलिक कलर वेरिएंट मिलेगा।
इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो नई KTM 250 Duke में अब ग्राहकों को BS6-कंप्लाइंट वाला, सिंगल-सिलिंडर, 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन दिया गया है। इसका 248.8 सीसी का इंजन 30PS की मैक्सिमम पावर और 24Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें स्लिपर कल्च भी दिया गया है।

Trending Videos
BS6 KTM 250 Duke में स्प्लिट स्टील ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है। इसके फ्रंट में यूएसडी WP 43 मिलीमीटर का फॉर्क्स दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 10-स्टेप अडजस्टेबल WP मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में 320 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 230 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए BS6 250 Duke में बॉश का डुअल-चैनल एबीएस फीचर दिया गया है, जो सुपरमोटो मोड के साथ आता है। बटन को दबाने पर सुपरमोटो मोड एक्टिवेट होगा। इसके एक्टिवेट होने के बाद यह केवल फ्रंट ब्रेक पर एबीएस को कंट्रोल करता है।
विज्ञापन
स्टाइलिंग में सबसे बड़े बदलाव की बात करें, तो नई BS6 KTM 250 Duke में नया स्प्लिट एलईडी हैडलैंप के साथ नए एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। इस नेकेड मोटरसाइकिल में13.5- लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसका कर्ब वजन 169 किलोग्राम है।
BS6 KTM 250 Duke का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो कोविड-19 महामारी के कारण इसके लॉन्च में देरी हो गई। ऐसे में अब यही देखना है कि कोरोना काल में इस मोटरसाइकिल को भारतीय ग्राहकों का कितना साथ मिलता है।