{"_id":"5f1bcbca7f38d863e7304959","slug":"bs6-apache-rr-310-prices-up-for-the-first-time-after-launch-motorcycle-becomes-expensive-by-rs-5000","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉन्च के बाद पहली बार बढ़ी BS6 Apache RR 310 की कीमतें, 5000 रुपये महंगी हुई मोटरसाइकिल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लॉन्च के बाद पहली बार बढ़ी BS6 Apache RR 310 की कीमतें, 5000 रुपये महंगी हुई मोटरसाइकिल
Sat, 25 Jul 2020 11:36 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
TVS Apache RR 310 BS6
- फोटो : TVS
TVS ने अपनी Apache सीरीज की कई बाइक्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसी कड़ी में BS6 कंप्लाइंट वाली TVS Apache RR 310 भी शामिल है। कंपनी ने अपनी इस बाइक को अपडेट के साथ इस साल जनवरी महीने में लॉन्च किया था, तब से अब तक में पहली बार इसकी कीमतें बढ़ी हैं। भारतीय बाजार में अब BS6 Apache RR 310 पहले के मुकाबले 5000 रुपये महंगी हो गई है। इसकी दिल्ली एक्स शोरूम कीमत अब 2.45 लाख रुपये है। इस सेगमेंट में अभी भी Apache RR 310 वैल्यू फॉर मनी बाइक है, जो KTM RC390 से 8000 रुपये सस्ती है। फुली फेयर्ड Apache को कंपनी ने BS6 वर्जन और नई तकनीक के साथ लॉन्च किया था। पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
TVS ने अपनी BS6 कंप्लाइंट वाली Apache RR 310 मोटरसाइकिल में कई नए फीचर्स दिए हैं। इसमें नया राइड-बाई-वायर तकनीक शामिल है। इससे बाइक में चार राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इन मोड्स में अर्बन, ट्रैक, स्पोर्ट और रेन शामिल हैं। इस नए बाइक में इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए कंपनी की तरफ से नया वर्टिकली-माउंटेड टीएफटी स्क्रीन दिया गया है, जो नई जेनरेशन SmartXonnect ब्लूटूथ सिस्टम और राइडिंग टेलिमेट्री के साथ आता है। यह बाइक ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी प्लस फीचर्स से लैस है, जिससे शहर में ट्रैफिक के दौरान मोटरसाइकिल पहली और दूसरी गियर में स्मूथ राइडिंग का अनुभव देती है और इससे बाइक के परफॉर्मेंस पर असर नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
2020 TVS Apache RR 310 BS6 में पावर के लिए 313 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन गिया गया है। इसके ट्रैक और स्पोर्ट मोड में 34 bhp की मैक्सिमम पावर और 27.3 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। वहीं, इसके रेन मोड में 25 bhp की मैक्सिमम पावर और 25 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है जो स्लिपर क्लच के साथ आता है।
विज्ञापन