फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bollywood actor Suniel Shetty buys BMW X5 SUV know its price specifications features and details bmw x5 price in india 2020 suniel shetty car collection

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने खरीदी BMW X5 एसयूवी, जानें इसकी कीमत, फीचर्स और खूबियां

Sun, 06 Sep 2020 09:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 06 Sep 2020 09:26 PM IST
सार

  • जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ने हाल ही में अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फिल्म अभिनेता को उनकी लेटेस्ट कार खरीद के लिए बधाई दी है। 
  • सुनील शेट्टी भी अपनी कारों के शौक के लिए जाने जाते हैं। उनके गैराज में एक से बढ़कर कई एसयूवी हैं।

विज्ञापन
Bollywood actor Suniel Shetty buys BMW X5 SUV know its price specifications features and details bmw x5 price in india 2020 suniel shetty car collection
Suniel Shetty BMW X5 SUV car - फोटो : Instagram/bmwindia_official

विस्तार

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्शन स्टार में शुमार सुनील शेट्टी ने हाल ही में नई कार को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया है। शेट्टी ने अपने कलेक्शन में Phytonic Blue कलर की एक नई BMW X5 (बीएमडब्ल्यू एक्स5) कार खरीदी है। शेट्टी को यह नई बीएमडब्ल्यू एक्स5 एसयूवी कार कुछ दिनों पहले ही डिलीवर की गई थी। 
विज्ञापन

शेट्टी का कार कलेक्शन
सुनील शेट्टी भी अपनी कारों के शौक के लिए जाने जाते हैं। उनके गैराज में एक से बढ़कर कई एसयूवी हैं, जिनमें Hummer H3 (हमर एच3), Jeep Wrangler (जीप रैंगलर), Mercedes-Benz GLS 350D (मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350डी) और E 350D (ई350 डी), Toyota Prado (टोयोटा प्राडो), और Range Rover Vogue (रेंज रोवर वोग) शामिल हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Repost @bmwnavnitmotorsmumbai When an iconic star meets an iconic car! Thank you, Mr. @suniel.shetty, for choosing @bmwnavnitmotorsmumbai as your luxury automobile partner. We are happy to offer you our service and we hope you will love riding our sporty BMW X5. We wish you happy motoring for many miles ahead! #BMW #BMWNavnitMotorsMumbai #X5 #BMWIndia @bmwindia_official

A post shared by BMW India (@bmwindia_official) on

विज्ञापन
विज्ञापन

BMW X5 की कीमत
जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ने हाल ही में अपने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फिल्म अभिनेता को उनकी लेटेस्ट कार खरीद के लिए बधाई दी। BMW X5 एसयूवी की मौजूदा कीमत xDrive 30d Sport वेरिएंट के लिए 74.9 लाख रुपये से शुरू होती है, जो xDrive 40i M Sport वेरिएंट के लिए 84.4 लाख रुपये तक जाती है। यह कार की एक्स-शोरूम कीमतें हैं। 
विज्ञापन

BMW X5 का इंजन
बीएमडब्ल्यू X5 एसयूवी को भारत में X6 और X7 के नीचे रखी गई है। यह पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 3.0-लीटर इनलाइन, 6-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 340 hp का पावर और 450 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस कार एक अन्य ऑप्शन 3.0-लीटर इंजन शामिल है जो 340 PS का पावर और 620 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में इस कार में एक 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल है, जो एक स्टैंडर्ड ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के जरिए सभी व्हील्स तक पावर पहुंचाता है। 

BMW X5 के फीचर्स
X5 की कुछ प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें Apple CarPlay के साथ 12.3 इंच का एचडी इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3 डी मैप्स, आईड्राइव टच और वॉयस कंट्रोल, हरमन कार्डन द्वारा संचालित 16 स्पीकर, 12.3 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, पैनोरमिक सनरूफ, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, 6-एयरबैग, एडेप्टिव फंक्शन के साथ लेजर लाइट हेडलैंप, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक कंट्रोल, हिल डीस्सेंट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और बहुत कुछ शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed