फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bmw z4 unveiled

बीएमडब्लू की यह कार देख तारीफ करते नहीं थकेंगें आप

Wed, 29 Aug 2018 04:26 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
bmw z4 unveiled
bmw z8 M40i

बीएमडब्लू की यह कार देख तारीफ करते नहीं थकेंगें आप बीएमडब्लू ने अपनी तीसरी जनरेशन कार जेड4 को हाल ही में पेश किया है। कंपनी ने इस कार का टॉप वेरिएंट एम40आई दिखाया है। 19 सितंबर को कंपनी इसके बाकी वेरिएंट और फीचर से पर्दा उठाने जा रही है। भारत में इस कार के  अंतरराष्ट्रीय बाजार में लांच होने के बाद आने की उम्मीद है।  

विज्ञापन


इंजन:
जेड4 एम40आई में 3.0 लीटर का इनलाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 340पीएस की पॉवर देता है। बाजार और वेरिएंट के आधार पर कंपनी इस में दूसरे इंजन का विकल्प भी देगी। सभी इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे।

विज्ञापन

bmw z4 unveiled
bmw z8 M40i

फीचर्स:
जेड4 के केबिन का लेआउट 8-सीरीज कूपे से मिलता-जुलता है। 8-सीरीज की तरह इस में भी ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्री-फ्लोटिंग इंफोटेंमेंट स्क्रीन दी गई है। इस में इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें, हार्मन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, अडेप्टिव एलईडी हैडलाइटें और बीएमडब्ल्यू हैड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

डिजायन:
डिजायन  में नई जेड4 अपने कॉन्सेप्ट से मिलती-जुलती है। आगे की तरफ स्टाइलिश बोनट दिया गया है। इस में अपडेट किडनी ग्रिल, मैश पेटर्न के साथ दी गई है। ग्रिल के दोनों ओर नई हैडलाइटें लगी हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां पतले एल शेप वाले टेल लैंप्स और स्वूपिंग स्पॉइलर दिया गया है।

इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज एसएलसी और पोर्श 718 से होगा। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed