{"_id":"62947e97327cf51da815f605","slug":"bmw-x6-sub-worth-more-than-one-crore-in-river-thrown-by-onwer-you-will-be-surprised-to-know-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"BMW X6 in River: शख्स ने नदी में बहा दी करोड़ों रुपये की बीएमडब्ल्यू कार, वजह जानकार उड़ जाएंगे आपके होश","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
BMW X6 in River: शख्स ने नदी में बहा दी करोड़ों रुपये की बीएमडब्ल्यू कार, वजह जानकार उड़ जाएंगे आपके होश
Mon, 30 May 2022 01:52 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 30 May 2022 01:52 PM IST
सार
जब व्यक्ति ने अपनी चमचमाती हुई 1.3 करोड़ रुपये मूल्य की लाल रंग की एसयूवी कार को कावेरी नदी में गिराया था, उस समय नदी के आस-पास मौजूद मछुआरों और राहगीरों ने नदी में इस लग्जरी कार को बहते हुए देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
नदी में बहा दी 1.3 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू कार।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया रोज कुछ ऐसी अजब-गजब घटनाएं सामने आती हैं, जो सुर्खियां बन जाती हैं। जी नहीं हम एलन मस्क के किसी ट्वीट की बात नहीं कर रहे, बल्कि बात कर रहे हैं भारत के एक ऐसे शख्स की जिसने अपनी करोड़ों रुपये की चमचमाती हुई बीएमडब्ल्यू कार को नदी में बहा दिया।
विज्ञापन
मां के निधन से दुखी था मालिक
मामला बेंगलुरु का है, जहां कथित तौर पर अपनी मां के निधन के दुखी व्यक्ति अपनी चमचमाती हुई बीएमडब्ल्यू कार से श्रीरंगपटना में कावेरी नदी के किनारे पर पहुंचा। इसके बाद उसने कार से उतरने के बाद उसे नदी की तेज धारा में बहा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, उस व्यक्ति ने जो बीएमडब्ल्यू एक्स 6 एसयूबी कावेरी नदी में बहाई थी, उसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
मछुआरों और राहगीरों ने दी सूचना
रिपोर्ट में बताया गया कि जब उस व्यक्ति ने अपनी एसयूवी को कावेरी नदी में गिराया था, उस समय वह अपनी मां के निधन के कारण बेहद उदास और दुखी था। जब, नदी के आस-पास मौजूद मछुआरों और राहगीरों ने नदी में इस लग्जरी कार को बहते हुए देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने ऐसे लगाया मालिक का पता
पुलिस ने समझा था कि ये कार किसी दुर्घटना का शिकार हुई है। किसी व्यक्ति के अंदर फंसे होने की आशंका के चलते पुलिस ने टीम के साथ उसे डंप करने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद कार को नदी के बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस ने परिवहन विभाग से जानकारी जुटाकर कार के बेंगलुरु के महालक्ष्मी लेआउट में रहने वाले मालिक का पता लगाया।
पुलिस पूछताछ में शख्स ने साधी चुप्पी
हालांकि पुलिस पूछताछ के दौरान इस अजग-गजब काम के बारे में उस व्यक्ति ने कुछ ज्यादा नहीं बताया, लेकिन उसके परिजनों ने कहा कि वह अपनी मां की मौत के बाद से डिप्रेशन में पहुंच गया था, जिसके कारण उसने अपनी बीएमडब्ल्यू एसयूवी को नदी में बहाने का चौंकाने वाला फैसला कर लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा उसके परिवार के सदस्यों के बयान करके उस व्यक्ति को छोड़ दिया गया।