फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bmw new electric car mini 3 door cooper se launch in india booking start now electric vehicles in india

BMW New Electric Car: MINI Cooper SE की प्री-बुकिंग शुरू, देश की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक प्रीमियम छोटी कार

Fri, 29 Oct 2021 04:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 29 Oct 2021 04:04 PM IST
सार

भारत में लग्जरी और परफॉर्मेंस कार सेगमेंट इलेक्ट्रिक कारों की बहार है। MINI India (मिनी इंडिया) की ऑल-इलेक्ट्रिक हैचबैक MINI 3-डोर Cooper SE की लॉन्च से पहले प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
bmw new electric car mini 3 door cooper se launch in india booking start now electric vehicles in india
बीएमडब्ल्यू न्यू इलेक्ट्रिक कार - फोटो : MINI

विस्तार

भारत में लग्जरी और परफॉर्मेंस कार सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कारों की बहार है। MINI India (मिनी इंडिया) की ऑल-इलेक्ट्रिक हैचबैक MINI 3-डोर Cooper SE की लॉन्च से पहले प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। बीएमडब्ल्यू ने शुक्रवार को एलान किया है कि उसने अपनी इलेक्ट्रिक मिनी 3-डोर कूपर एसई के लिए 29 अक्टूबर, 2021 को 1 लाख रुपये में प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर MINI Cooper SE (मिनी कूपर एसई) को प्रीबुक कर सकते हैं।
विज्ञापन


कब होगी लॉन्च
मिनी इंडिया ने इससे पहले अपने आनेवाली इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मिनी कूपर एसई का टीजर जारी किया था। टीजर में लिखा था 'कमिंग सून'। ऑल-इलेक्ट्रिक मिनी कूपर एसई का पहली बार 2019 में ग्लोबल डेब्यू किया गया था। यह EV कुछ बदलावों के साथ MINI-300 डोर पर आधारित है। मिनी इंडिया ने फिलहाल इसकी लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेकिन ईवी सेगमेंट में बढ़ती मांग को देखते हुए, इसके दिवाली के बाद भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


मिनी ने भारत में खुद को एक प्रीमियम छोटी कार ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। इस समय मिनी मॉडल रेंज में MINI 3-door Hatch (मिनी 3-डोर हैच), MINI John Cooper Works Hatch (मिनी जॉन कूपर वर्क्स हैच), MINI Convertible (मिनी कन्वर्टिबल) और स्थानीय रूप से निर्मित MINI Countryman (मिनी कंट्रीमैन) शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी, पावर और रेंज

bmw new electric car mini 3 door cooper se launch in india booking start now electric vehicles in india
बीएमडब्ल्यू न्यू इलेक्ट्रिक कार - फोटो : Team-BHP
ऑल-इलेक्ट्रिक मिनी 3-डोर कूपर SE एक प्रगतिशील डिजाइन से प्रेरित है, जो मोबिलिटी का चेहरा बदल रहा है और भविष्य को ध्यान में रखते हुए अर्बन स्पेस का इस्तेमाल कर रहा है। ऑल-इलेक्ट्रिक मिनी 3-डोर कूपर एसई इंस्टेंट टॉर्क और जीरो-एमिशन के साथ चालक को पावर का एहसास दिलाती है। इस इलेक्ट्रिक कार में 32.6kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 184 bhp का पावर और 270 Nm के अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्जिंग पर 270 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी। 

टॉप स्पीड और कलर
ऑल-इलेक्ट्रिक मिनी एक नया ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है। इलेक्ट्रिक मिनी 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। मिनी 3-डोर कूपर एसई चार रंगों- व्हाइट सिल्वर, मिडनाइट ब्लैक, मूनवॉक ग्रे और ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन में उपलब्ध होगी। 

पहली ऑल-इलेक्ट्रिक प्रीमियम छोटी कार

bmw new electric car mini 3 door cooper se launch in india booking start now electric vehicles in india
बीएमडब्ल्यू न्यू इलेक्ट्रिक कार - फोटो : Team-BHP
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, "जुनून के साथ, ऑल-न्यू मिनी 3-डोक कूपर एसई भारत में पहली ऑल-इलेक्ट्रिक प्रीमियम छोटी कार होगी। इस कार से एक ही समय में एक स्थायी और अत्यधिक भावनात्मक ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलेगा। प्री-बुकिंग के साथ, हमारे ग्राहकों और मिनी प्रशंसकों के पास लॉन्च से पहले खरीदारी करने और ऑल-इलेक्ट्रिक मिनी ड्राइव करने वाले देश के पहले व्यक्ति बनने का मौका है।"

9 डीलरशिप 
कंपनी की देश में नौ डीलरशिप हैं। इनमें इंडिया बर्ड ऑटोमोटिव (दिल्ली एनसीआर), बवेरिया मोटर्स (पुणे), ईवीएम ऑटोक्राफ्ट (कोच्चि), गैलॉप्स ऑटोहॉस (अहमदाबाद), इन्फिनिटी कार्स (मुंबई), कृष्णा ऑटोमोबाइल्स (चंडीगढ़), कुन एक्सक्लूसिव (चेन्नई), कुन एक्सक्लूसिव (हैदराबाद) और नवनीत मोटर्स (बंगलूरू) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed