फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   BMW New 7 Series launched in india know all features and specification

2.43 करोड़ रुपये की BMW की नई 7 Series भारत में हुई लॉन्च

Fri, 26 Jul 2019 11:17 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 26 Jul 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
BMW New 7 Series launched in india know all features and specification
BMW New 7 Series - फोटो : Social

BMW ने भारत में नई 7 Series को लांच कर दिया है। भारत में इस लग्जरी सेडान का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। आइये जानते हैं इस बार नई BMW 7 Series में क्या कुछ नया और खास है।

विज्ञापन

कीमत

सबसे पहले शुरुआत कीमत से करते हैं। 7 सीरीज फ्लैगशिप सेडान में 6 वेरिएंट मिलते हैं, जिसमें 3 डीजल, 2 पेट्रोल और एक प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट शामिल हैं। आइये एक नजर नई BMW 7 Series के सभी वेरिएंट की कीमत पर...  
 
  • BMW M760Li xDrive:2.43 करोड़ रुपये
  • BMW 740Li DPE Signature 1.35 करोड़ रुपये
  • BMW 745Le xDrive:1.65 करोड़ रुपये
  • BMW 730Ld DPE :1.22 करोड़ रुपये
  • BMW 730Ld DPE Signature:1.32 करोड़ रुपये
  • BMW 730Ld M Sport:1.35 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

नई BMW 7 सीरिज में दो पेट्रोल इंजन, एक डीजल इंजन और साथ ही एक प्लग इन हायब्रिड इंजन के ऑप्शन मिलेंगे। शुरुआता डीजल वेरिएंट से करते हैं तो इसका 30Ld मॉडल डीजल इंजन में है और इसमें 3.0 लीटर का 6 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है जो कि 265 hp और 620 Nm टार्क देता है। कार की टॉप स्पीड 250 kmph है। महज 6.2 सेकेंड में यह कार 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके अलावा इसके BMW 740Li में 3.0 लीटर का 6 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 340 hp और 450 Nm टार्क देता है। कार की टॉप स्पीड 250 kmph है। महज 5.6 सेकेंड में यह कार 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। नई BMW 7 सीरिज में एक और पेट्रोल इंजन इसके M760 Li xDrive  मॉडल में है जोकि 6.0 लीटर और 12 सिलेंडर वाला है। यह इंजन 609 hp और 850 Nm का टार्क जनरेट करता है। वही BMW 745Le xDrive plug-in hybrid में नई लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो कि 108 एचपी की पावर 265 एनएम का टार्क जनरेट करती है।

विज्ञापन

फीचर्स

कई अच्छे फीचर्स के साथ इसमें सेफ्टी फीचर्स का भी खूब ध्यान रखा है। कार में 6 एयरबैग, एटेंटिविटी असिस्टेंस, डायनेमिक स्टैबिलिटी कंट्रोल साइड-इफेक्ट प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इममोबिलाइजर और क्रैश सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग और इंटीग्रेटेड इमरजेंसी स्पेयर व्हील जैसे फीचर्स शामिल किये गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed