फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   BMW G 310 GS and BMW G 310 R touches 1000 booking mark in India within 15 days of the launch

BMW की इन दो सस्ती मोटरसाइकिलों ने मचाया तहलका, लॉन्च के 15 दिनों के अंदर ही बुक हो गए 1000 यूनिट्स

Wed, 21 Oct 2020 12:20 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 21 Oct 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
BMW G 310 GS and BMW G 310 R touches 1000 booking mark in India within 15 days of the launch
bmw G 310 GS - फोटो : bmw
BMW Motorrad ने हाल ही में अपनी नई G 310 GS और G 310 R को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि 8 अक्तूबर 2020 (लॉन्च के दिन) से अब तक में इन मोटरसाइकिलों की 1000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि किस मॉडल को कितनी बुकिंग मिली है। बता दें कि भारतीय बाजार में BMW G 310 GS की एक्स-शोरूम कीमत 2.85 लाख रुपये है। जबकि, BMW G 310 R की एक्स-शोरूम कीमत 2.45 लाख रुपये है। खास बात यह है कि बीएस4 मॉडल की तुलना में कंपनी ने इन दोनों ही मोटरसाइकिलों की कीमत में कटौती की है। BMW G 310 GS का बीएस6 मॉडल अपने बीएस4 मॉडल से 64,000 रुपये सस्ता है। जबकि, BMW G 310 R का बीएस6 मॉडल अपने बीएस4 मॉडल से 54,000 रुपये सस्ता है। 
विज्ञापन


इन दोनों ही मोटरसाइकिलों में बीएस6 इंजन दिया गया है। इसके अलावा इनमें नए ग्राफिक्स और कलर ऑप्शन्स के साथ स्टाइलिंग में भी बदलाव किया गया है।  

BMW G 310 GS: परफॉर्मेंस


BMW G 310 GS में पावर के लिए 313 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्लू इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 34 bhp की मैक्सिमम पावर और 4250 आरपीएम पर 28 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

BMW G 310 R: परफॉर्मेंस


BMW G 310 R के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 313 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्लू इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 34 bhp की मैक्सिमम पावर और 4250 आरपीएम पर 28 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन

G 310 ट्विन्स: सस्पेंशन


दोनों ही मोटरसाइकिलों के फ्रंट में अपसाइड डाउन फॉर्क दिया है। वहीं, इनके रियर में सॉलिड डाई-कास्ट एल्युमिनियम स्विंगग्राम, अडजस्टेबल प्रीलोड, मोनोशॉक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed