BMW 3 Series GT का Shadow Edition भारत में हुआ लॉन्च, 6.1 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Turismo Shadow Edition में ग्राहकों को 8.7 इंच का डिस्प्ले, बीएमडब्ल्यू का लेटेस्ट कनेक्टेड कार टेक, टच फंक्शन बेस्ड नेविगेशन सिस्टम प्रोफेशनल के साथ 3डी मैप्स (इंटीग्रेटेड ग्लोबल पोजिशिंग सिस्टम-जीपीएस) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा यह कार बीएमडब्ल्यू एप्स, रियर व्यू कैमरा, एप्पल कारप्ले, पार्क डिस्टेंस कंट्रोल (पीडीसी), ब्लूटूथ और यूएसबी/ ऑक्स इन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से लैस है।
परफॉर्मेंस
BMW 3 Series Gran Turismo Shadow Edition के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 2-लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो पेट्रोल मोटर दिया गया है। इसका इंजन 5200 आरपीएम पर 252 PS की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। वहीं, इस कार में लगा पावरफुल इंजन 1,450-4,800 आरपीएम पर 350 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ग्राहकों को इस कार में 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
माइलेज
माइलेज की बात करें तो यह कार 13.95 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
रफ्तार
यह कार रफ्तार में भी बेमिसाल है। यह कार सड़कों पर महज 6.1 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है।
सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ ब्रेक असिस्ट, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल(DSC) के साथ डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), कॉर्नेरिंग ब्रेक कंट्रोल (CBC) के साथ इमरजेंसी स्पेयर व्हील और क्रैश सेंसर दिए गए हैं।