फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   BMW 2 Series Gran Coupe launched in india at starting price of Rs 39.3 lakh

BMW की सबसे सस्ती स्पोर्ट्स सेडान भारत में हुई लॉन्च, पढ़ें कीमत और खासियतें

Thu, 15 Oct 2020 02:52 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 15 Oct 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
BMW 2 Series Gran Coupe launched in india at starting price of Rs 39.3 lakh
BMW 2 Series Gran Coupe - फोटो : BMW

BMW 2 Series Gran Coupe भारत में लॉन्च हो गई है। यह कंपनी के लाइनअप की एंट्री लेवल मॉडल है। यह भारत में BMW की सबसे सस्ती सेडान कार है। BMW 2 Series भारत में पेट्रोल और डीजल दोनों ही मॉडल में उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसके 220d वेरिएंट्स को पेश किया है। जबकि, कंपनी इसके पेट्रोल 220i को जल्द लॉन्च करेगी। कंपनी इसे अपने चेन्नई प्लांट में बनाएगी।  

विज्ञापन

BMW 2 Series Gran Coupe: कीमतें
 

  • BMW 2 Series Gran Coupe 220d के स्पोर्ट्स लाइन (Sport Line) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 39.3 लाख रुपये है।
  • BMW 2 Series Gran Coupe 220d के एम स्पोर्ट (M Sport) वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 41.4 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

BMW 2 Series Gran Coupe: परफॉर्मेंस


BMW 2 Series Gran Coupe के परफॉर्मेंस की बात करें तो 220d में पावर के लिए 2-लीटर का डीजन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 187 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
220d की रफ्तार की बात करें तो यह महज 7.5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
विज्ञापन

BMW 3 Series GT का Shadow Edition भारत में हुआ लॉन्च

BMW 2 Series Gran Coupe launched in india at starting price of Rs 39.3 lakh
BMW 2020 3 Series GT Shadow Edition - फोटो : BMW
इससे पहले BMW India ने हाल ही में भारत में अपनी BMW 3 Series Gran Turismo 'Shadow Edition' (बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रैन टूरिस्मो शैडो एडिशन) को लॉन्च किया था। लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी BMW की यह प्रीमियम सेडान केवल पेट्रोल वेरिएंट में है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी कीमत 42.50 लाख रुपये रखी है। 

परफॉर्मेंस


BMW 3 Series Gran Turismo Shadow Edition के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 2-लीटर का 4-सिलिंडर वाला टर्बो पेट्रोल मोटर दिया गया है। इसका इंजन 5200 आरपीएम पर 252 PS की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। वहीं, इस कार में लगा पावरफुल इंजन 1,450-4,800 आरपीएम पर 350 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ग्राहकों को इस कार में 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।


माइलेज


माइलेज की बात करें तो यह कार 13.95 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।


रफ्तार


यह कार रफ्तार में भी बेमिसाल है। यह कार सड़कों पर महज 6.1 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed