फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   BJP MLA get fined for write CHOWKIDAR on hus car

भाजपा विधायक को भारी पड़ा 'चौकीदार' शब्द का इस्तेमाल

Thu, 28 Mar 2019 04:55 PM IST
संदीप भट्ट आॅटो डेस्क,अमर उजाला
आॅटो डेस्क,अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 28 Mar 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA get fined for write CHOWKIDAR on hus car
Mahindra TUV300

"मैं भी चौकीदार हूॅं" और "हम भी चौकीदार हैं" प्रधामंत्री नरेंद्र सिंह मोदी के ट्विटर अकाउंट पर चौकीदार लिखते ही। देश में चौकीदार शब्द एक अभियान का रूप ले चुका है। मोदी के सभी समर्थक अपने ट्विटर अकाउंट पर नाम के आगे चौकीदार लिख चुके हैं। लेकिन अब यह शब्द अकाउंट से निकलर लोगों की गाड़ियों के नंबर प्लेट तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन


वैसे तो भारतीय कानून कहता है कि किसी भी वाहन की नंबर प्लेट पर लिखे शब्द एकदम साफ शब्दों में दिखाई देने चाहिए। लेकिन कानून को ताख पर रखकर उनसे खिलवाड़ करना पुराना मामला हो गया है। एक विचित्र मामला मध्यप्रदेश से सामने आया जहॉं भाजपा विधायक पर उनकी कार की नंबर प्लेट के ऊपर चौकीदार लिखी हुई एक प्लेट लगाने पर जुर्माना लगाया गया। 
विज्ञापन


जैसा की आप तस्वीरों में देख सकते हैं महिंद्रा की सब -4 मीटर SUV नंबर प्लेट के ठीक ऊपर एक बड़ा नंबर प्लेट लगा है। भाजपा विधायक राम डांगोर के खिलाफ खंडवा पुलिस द्वारा चौकीदार पंधाना लिखवाने के लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 51 के उल्लंघन के लिए चालान जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP MLA get fined for write CHOWKIDAR on hus car
Chowkidar, narendra modi

 इस पूरे मामले में प्रतिक्रिया देते हुए खंडवा के पुलिस अध्यक्ष सिद्वार्थ बहुगुणा के ने बताया कि “विधायक राम डांगोर के वाहन को सोमवार शाम को ट्रैफिक पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के लिए रोका था। ” जिस समय उनकी कार रोकी गई उस समय विधायक ने पुलिस से बात की और चालान स्वीकार नहीं किया।

हालांकि, बाद में अदालत के माध्यम से उन्हें चालान भेजा गया था। विधायक राम डांगोर के अनुसार, "ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने मेरे वाहन को रोक दिया और कहा कि मैं अपने वाहन पर चौकीदार नहीं लिखूंगा क्योंकि यह आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन था। मैंने उनसे कहा कि यह सिर्फ एक शब्द है और किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है। लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी और मुझसे जुर्माना भरने को कहा।  ”


वैसे तो यह एक गंभीर अपराध है या नहीं, इस पर बहस की जा सकती है क्योंकि यहाँ सही या गलत बताते हुए कोई निश्चित जवाब नहीं है। हालाँकि, एक चालान जारी किया गया है और अदालत के माध्यम से भेजा गया है, इसलिए इसे कानून का समर्थन मिला है । जिसमें इसे भुगतान करने की आवश्यकता है, और ऐसा न करने की स्थिति में TUV300 जब्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed