फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bike will not start without wearing this special helmet Three engineering students from Varanasi have designed a unique helmet inspired by atmanirbhar bharat abhiyan

कमाल का है यह हेलमेट, बिना पहने स्टार्ट नहीं होगी बाइक, रेड लाइट होने पर बंद कर देगा इंजन

Thu, 25 Feb 2021 06:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Feb 2021 06:21 PM IST
सार

वाराणसी के तीन छात्रों ने आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर एक अनोखा हेलमेट तैयार किया है। ये हेलमेट आपकी सुरक्षा करने के साथ ही आपकी जेब का ख्याल भी रखेगा।

विज्ञापन
bike will not start without wearing this special helmet Three engineering students from Varanasi have designed a unique helmet inspired by atmanirbhar bharat abhiyan
helmet - फोटो : For Representation Only

विस्तार

सड़क हादसों के दौरान दोपहिया वाहन चलाने वाले ज्यादातर लोगों की मौत सिर्फ इसलिए होती है क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना होता है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में भारत को लेकर सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े काफी चिंताजनक हैं। भारत में पूरी दुनिया की एक फीसदी गाड़ियां हैं। लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते दुनियाभर में होने वाली मौतों में 11 फीसदी मौत अकेले भारत में होती हैं। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। लेकिन दोपहिया वाहन चलाते समय जरा सी सावधानी आपकी जान बचाने में मददगार साबित हो सकती है। यहां जानिए एक खास हेलमेट के बारे में।
विज्ञापन

कैसे करता है यह काम

वाराणसी के तीन छात्रों ने आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर एक अनोखा हेलमेट तैयार किया है। ये हेलमेट आपकी सुरक्षा करने के साथ ही आपकी जेब का ख्याल भी रखेगा। इंजीनियरिंग के तीन छात्रों ने दो हफ्तों में इसे तैयार किया है।

इस तरह करता है काम
ट्रैफिक हेलमेट बनाने वाले इंजीनियरिंग के छात्रों ने बताया कि यह डिवाइस रेडियो फ्रीक्वेंसी ट्रांसमीटर पर काम करता है। इस डिवाइस में दो ट्रांसमीटर और एक रिसीवर लगा हुआ है। रिसीवर को बाइक में लगाया गया है, जबकि एक ट्रांसमीटर हेलमेट और दूसरा ट्रैफिक सिग्नल में लगा है। जैसे ही इस हेलमेट को लगाकर गाड़ी पर बैठा व्यक्ति ट्रैफिक सिग्नल के करीब आता है, मशीन में लगा ट्रांसमीटर ऑन हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खूबियां जानकर हो जाएंगे दीवाने

कमाल की हैं खूबियां
  • यह हेलमेट ट्रैफिक सिस्टम पर काम करता है। ट्रैफिक सिग्नल पर रेड लाइट को देखते ही अपने आप ये हेलमेट गाड़ी के इंजन को बंद कर देता है। जैसे ही सिग्नल ग्रीन होता है, वापस इंजन ऑन हो जाता है।
  • सड़क पर दुर्घटना होने पर ये हेलमेट पुलिस के साथ ही परिवार वालों को मैसेज के जरिये आपकी लोकेशन शेयर करने के साथ ही फोन कॉल से इन्फॉर्म भी करेगा।
  • इस हेलमेट को पहने बिना आपकी बाइक स्टार्ट भी नहीं होगी।
विज्ञापन

सावधान हो जाने का समय

आपको जानकर हैरत होगी कि भारत के आज तक के युद्धों में जितने सैनिक शहीद नहीं हुए, उससे ज्यादा लोग सड़कों पर दुर्घटना में एक साल में मारे जाते हैं। इस मामले में चिंता जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट को यहां तक कहना पड़ा कि देश में इतने लोग सीमा पर या आतंकी हमले में नहीं मरते जितने सडकों पर गड्ढों की वजह से मर जाते हैं। पिछले एक दशक में ही भारत में लगभग 14 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए हैं। इसलिए दोपहिया वाहन चलाते समय आपको हेलमेट जरूर पहनना चाहिए, जिससे आपकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed