फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bike-scooters two wheeler sales in may 2020 falls sharply, Hero MotoCorp, Bajaj, TVS, and royal enfield report severe sales decline

मई में दोपहिया वाहनों की बिक्री में रिकॉर्ड गिरावट, टूव्हीलर्स की सेल 80 फीसदी से ज्यादा घटी

Tue, 02 Jun 2020 02:25 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 02 Jun 2020 02:25 PM IST
सार

  • हीरो मोटोकॉर्प की मई में बिक्री में 82.5 फीसदी की गिरावट
  • बजाज ऑटो की कुल बिक्री 70 फीसदी घटी
  • टीवीएस की बिक्री में 82.65 फीसदी की गिरावट आई
  • चेन्नई की रॉयल एनफील्ड की बिक्री 69.35 फीसदी कम हुई

विज्ञापन
Bike-scooters two wheeler sales in may 2020 falls sharply, Hero MotoCorp, Bajaj, TVS, and royal enfield report severe sales decline
BS6 Bikes - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महामारी का असर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पर बहुत जबरदस्त पड़ा है। लॉकडाउन के चलते मार्च से लेकर अप्रैल तक कंपनियों को सारे ऑपरेशंस बंद करने पड़े। जिसका असर अप्रैल की बिक्री में दिखाई दिया, जहां कार कंपनियों की जीरो गाड़ियां की बिक्री हुई। वहीं मई में भी कार के साथ बाइक कंपनियों की सेल्स भी घटी है।

विज्ञापन

हीरो मोटोकॉर्प

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की मई में बिक्री में 82.5 फीसदी की गिरावट आई है। मई 2019 में जहां कंपनी की 606216 बाइक्स बिकीं थी, वहीं पिछले महीने यह आंकड़ा मात्र 106038 यूनिट्स का रहा है। वहीं हीरो स्कूटर्स की बात करें, तो कंपनी ने पिछले महीने मात्र 6644 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल मई 2019 में 45812 यूनिट्स रही थी। स्कूटर्स की बिक्री में 85.5 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं एक्सपोर्ट्स की बात करें तो कंपनी ने मई में मात्र 3834 यूनिट्स की ही बिक्री की, जबकि पिछले साल मई में यह संख्या 14709 यूनिट्स था, जो 73.9 फीसदी कम है। कंपनी ने बताया कि घरेलू बाजार में मई 2020 में उसने 1,08,848 वाहनों की बिक्री की, जो मई 2019 के 6,37,319 वाहनों की तुलना में 82.92 फीसदी कम है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज ऑटो

बजाज ऑटो की कुल बिक्री 70 फीसदी घटकर 1,27,128 यूनिट्स रह गई, जो पिछले साल के समान माह में 4,19,235 यूनिट्स थी। बजाज ऑटो ने कहा कि बीते माह कुल घरेलू बिक्री 83 फीसदी घटकर 40,074 यूनिट्स रह गई, जो मई 2019 में 2,35,824 यूनिट थी। इस दौरान घरेलू दुपहिया वाहनों की बिक्री में 81 फीसदी की कमी आई। वहीं कमर्शियल वाहनों की बात करें, तो इनकी बिक्री भी 74 फीसदी घटकर 14,330 यूनिट रह गई। इस दौरान कंपनी का निर्यात 53 फीसदी घट गया।
 
 

विज्ञापन

टीवीएस

वहीं टीवीएस की बात करे, तो मई 2019 के मुकाबले दोपहिया वाहनों की बिक्री में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने मई 2020 में कुल 41,067 वाहनों की बिक्री की, जो मई 2019 में 236807 यूनिट्स थी। कंपनी का कहना है कि मई में उसकी बिक्री में 82.65 फीसदी की गिरावट आई है।  
 
 

रॉयल एनफील्ड के आंकड़े

आइशर ग्रुप की कंपनी रॉयल एनफील्ड बाइक्स की बिक्री भी मई में प्रभावित हुई है। मई में कंपनी ने मात्र 19113 यूनिट्स ही बेचीं, जबकि पिछले साल मई में 62371 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, तो 69.35 फीसदी कम है। वहीं घरेलू बाजार में एनफील्ड ने 18249 बाइक्स बेचीं, जो पिछले साल 18429 यूनिट्स थी। कंपनी का मई में निर्यात 68 फीसदी गिर कर मात्र 684 बाइक्स का रहा, जो मई 2019 में 2160 यूनिट्स का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed