फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Big relief for auto industry passenger vehicle sales up 11 percent in October

ऑटो इंडस्ट्री को बड़ी राहत, अक्तूबर में यात्री वाहनों की बिक्री 11 फीसदी बढ़ी

Wed, 20 Nov 2019 09:18 AM IST
योगेश साहू ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 20 Nov 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Big relief for auto industry passenger vehicle sales up 11 percent in October
automobile sector - फोटो : Social

यात्री वाहनों की रिटेल सेल्स में अक्तूबर में 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट के हवाले यह एलान किया है।फाडा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस साल अक्तूबर में 2,48,036 वाहनों की बिक्री हुई है। जबकि, बीते साल इस महीने में पैसेंजर व्हीकल सेल्स का आंकड़ा 2,23,498 यूनिट था।

विज्ञापन


अक्तूबर 2019 में टू-व्हीलर सेल्स में भी 5 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इस साल अक्तूबर में टू-व्हीलर सेल 13,34,941 रही, जो पिछले साल इसी माह में 12,70,261 थी। वहीं, तिपहिया वाहनों की बिक्री में चार फीसदी का इजाफा हुआ है, इस तरह यह बढ़कर 17,09,610 यूनिट हो गई है। 
विज्ञापन

 
वहीं कॉमर्शियल व्हीकल सेल्स में पिछले साल के मुकाबले 23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अगर सभी कैटेगरी के कुल वाहन बिक्री की बात करें, तो इसमें चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस साल अक्तूबर में कुल 17,09,610 वाहनों की बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आंकड़ा पिछले साल अक्तूबर में 16,38,832 था। फाडा अध्यक्ष आशीष हर्षकाले ने इस संबंध में बताया कि अक्तूबर में रिटेल सेल्स के परिणाम काफी सकरात्मक रहे। फेस्टिव सीजन ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए फायदेमंद रहा। उन्होंने कहा कि टू-व्हीलर इन्वेंट्री को कम किया जा सका, जो अलार्मिंग स्टेज पर थी।

पहले का स्टॉक क्लियर

भारतीय आटोमोबाइल विनिर्माता सोसायटी (सियाम) ने भी हाल में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री का आंकड़ा दिया था। उसने बताया था कि अक्तूबर में बिक्री मामूली रूप से करीब 0.28 फीसदी बढ़कर 2,85,027 वाहन रह सकती है।

एक साल पहले इसी माह में घरेलू बाजार में ऐसे वाहनों की बिक्री 2,84,223 इकाई थी। सियाम और फाडा के आंकड़ों के बीच अंतर की एक वजह यह है कि सियाम के आंकड़े फैक्ट्री आधारित हैं, जबकि फाडा के आंकड़े डीलर्स की सेल्स से जुड़े हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि डीलर्स ने पहले से मौजूद अपने स्टॉक को क्लीयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed