फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   BIG Festival discount on Honda cars up to 5 lakhs in October 2019

पांच लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है इस कार पर, कुछ ही कारें बची हैं

Thu, 10 Oct 2019 11:34 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 10 Oct 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
BIG Festival discount on Honda cars up to 5 lakhs in October 2019
Honda cars best ever Discount - फोटो : Social

ऑटो सेक्टर में मंदी जारी है और अब फेस्टिव सीजन की भी शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में ऑटो कंपनियां किसी भी कीमत में इस मौके को छोड़ना नहीं चाहती क्योंकि धनतेरस, भाई दूज और दिवाली के इस शुभ अवसर पर लोग नया वाहन खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में होंडा कार्स इंडिया अपनी कारों पर कई अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आई है। और डिस्काउंट भी ऐसा कि उतने पैसे में आप एक नई कार भी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट

होंडा कार्स अपनी फ्लैगशिप SUV, CR-V पर पूरे पांच लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है यह डिस्काउंट CR-V के डीजल मॉडल (1.6 4WD 9AT) पर दिया जा रहा है जबकि CR-V के डीजल मॉडल (1.6 2WD 9AT) पर चार लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। देखा जाए तो इस साल का यह सबसे बड़ा डिस्काउंट है। साथ ही आप छूट सिर्फ 2018 और 2019 में मैन्युफैक्चर हुई गाड़ियों पर ही मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा सिविक पर 2.50 लाख रुपये का डिस्काउंट

इसके आलावा होंडा अपनी मिड-साइज सेडान कार सिविक पर पूरे 2.50 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।यह डिस्काउंट का के डीजल मॉडल पर मिलेगा। इसके अलावा सिविक के पेट्रोल मॉडल पर 2 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वैसे कई बार कार कंपनियां अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए भी डिस्काउंट का सहारा लेती हैं। ऐसे में यदि आप होंडा की CR-V या सिविक को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑफर साबित हो सकता है।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed