बारिश में बाइक चलाते समय ये 5 गलतियां बिलकुल न करें, वरना हो सकती है दुर्घटना
बारिश का मौसम शुरू हो चुका है जगह-जगह पानी भर जाने से काफी दिक्कतें हो जाती हैं। सड़कों पर जाम की समस्या घंटो खराब कर देती है। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कतें बाइक और स्कूटर चलाने वालों की होती है क्योकिं सड़कों पर पानी भर जाता है, फिसलन हो जाती है जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ जाते हैं। बारिश के मौसम में टू-व्हीलर चलाते समय अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाये तो आपकी राइड बेहतर और सेफ होगी।
टायर्स का सही होना बेहद जरूरी
अगर आपकी बाइक या स्कूटर के टायर्स खराब हो गये है, या उनमे दरार पड़ गई है या फिर उनकी ग्रिप घिस गई हो तो आपको नए टायर्स डलवा लेने चाइये। क्योकिं खराब टायर्स बारिश में सबसे ज्यादा दिक्कतें करते हैं। ये सड़क पर बेहतर ग्रिप नही बना पाते जिनकी वजह से गाड़ी स्लिप हो जाती है साथ ही बेहतर ब्रेक भी नहीं लगते।
स्पीड कम रखें
बारिश के मौसम में तेज गाड़ी बिलकुल न चलायें। क्योकिं बारिश में सड़क पर ट्रैक्शन कम हो जाता है जिसकी वजह से आपका कंट्रोल भी गाड़ी पर कम हो जाता है। फिर चाहे वो बाइक हो या स्कूटर। इतना ही नहीं अचानक ब्रेक लगाने पर असरदार ब्रेक नहीं लगते। तेज बारिश में विजिबिलिटी भी कम होती है। इसलिए बारिश के समय 30 से 40 kmph की स्पीड से ही गाड़ी चलायें।
उचित दूरी बनाकर रखें
बारिश के समय हमेशा आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बना कर रखें। खासतौर पर उन गाड़ियों से जो ओवरलोडिंग होती हैं। बारिश में सड़क पर ट्रैक्शन कम होता है जिसकी वजह ब्रेक ठीक से नहीं लगते। इसके अलावा गाड़ी की हेडलाइट हमेशा ऑन ही रखें।
ब्रेक लगाएं आराम से
बारिश के समय आगे और पिछले ब्रेक्स को एक साथ लगाए इससे आपको बेहतर ब्रेकिंग मिलेगी। वहीँ अगर सिर्फ फ्रंट ब्रेक का ही इस्तेमाल करोगे तो इससे बाइक के स्लिप होने का खतरा ज्यादा बन जाता है। इसलिए दोनों ब्रेक्स का ही प्रयोग एक साथ करें।
जहां पानी भरा हो वहां से दूर रहे