फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Best Selling Midsize SUV Hyundai creta Mid will get sx executive soon, cheaper then SX variant, details leaked

Hyundai Creta: एसयूवी के लाइनअप में आ रहा है नया किफायती वैरिएंट, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

Fri, 11 Jun 2021 01:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 11 Jun 2021 01:12 PM IST
सार

नया वैरिएंट SX एक्जीक्यूटिव लाइनअप में SX से नीचे होगा। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल मैनुअल का विकल्प होगा। मैनुअल ऑप्शंस में टॉप ट्रिम SX है, जबकि डीजल में SX (O) टॉप वैरिएंट है। वहीं SX के मुकाबले SX एक्जीक्यूटिव की कीमत 79 हजार रुपये कम होगी...

विज्ञापन
Best Selling Midsize SUV Hyundai creta Mid will get sx executive soon, cheaper then SX variant, details leaked
Hyundai Creta showroom - फोटो : Hyundai

विस्तार

ह्यूंदै अपनी मिडसाइज कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा के वैरिएंट्स में लगातार बदलाव कर रही है। हाल ही में कंपनी ने क्रेटा के बेस वैरिएंट E में भी कुछ फीचर घटाए थे और EX, S, SX और SX(O) ट्रिम्स में कुछ नए फीचर शामिल किए थे। हालांकि ग्राहकों में अभी भी क्रेटा के प्रति क्रेज खत्म नहीं हुआ है। मई में भी क्रेटा की 7527 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, साथ ही इसके कई वैरिएंट्स का वेटिंग पीरियड 9 महीने तक है। कंपनी ने अप्रैल में ही क्रेटा के दामों में 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। वहीं कंपनी क्रेटा के लाइनअप में एक नया वैरिएंट SX एक्जीक्यूटिव शामिल करने जा रही है।

विज्ञापन

SX से कम होगी कीमत

जैसा कि नाम से स्पष्ट है नया वैरिएंट SX ट्रिम पर बेस्ड है। वहीं नया वैरिएंट SX एक्जीक्यूटिव लाइनअप में SX से नीचे होगा। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल मैनुअल का विकल्प होगा। मैनुअल ऑप्शंस में टॉप ट्रिम SX है, जबकि डीजल में SX (O) टॉप वैरिएंट है। वहीं SX के मुकाबले SX एक्जीक्यूटिव की कीमत 79 हजार रुपये कम होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वैरिएंट अब लॉन्च के लिए तैयार है और कंपनी कभी भी इसकी घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिलेंगे ये फीचर

क्रेटा के SX एक्जीक्यूटिव में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ब्लूलिंक इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, बर्गलर अलार्म, आर्कमिस साउंड मूड, ड्राइवर रिअर व्यू मिरर, वॉयस रिकग्नाइजेशन बटन जैसे फीचर नहीं मिलेंगे। वहीं इसमें डे-नाइट मिरर और बॉडी कलर डोर हैंडल्स मिलेंगे। इंफोटेनमेंट सिस्टम की जगह पर इसमें कवर मिलेगा। फैक्टरी फिटेड फीचर्स में ब्लूटूथ माइक, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, शार्क फिन एंटीना, रिअर व्यू कैमरा और यूएसबी पोर्ट मिलेंगे। वहीं बायर्स चाहें तो डीलरशप पर ही ऑडियो एसेसरीज भी इंस्टॉल करवा सकेंगे और इससे वारंटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन

नए वैरिएंट की कीमत

वहीं कीमतों की बात करें, तो नए SX एक्जीक्यूटिव की कीमत SX से 79 हजार रुपये कम होगी। SX पेट्रोल मैनुअल की एक्स-शोरूम कीमत 13.93 लाख रुपये है। जबकि नए SX एक्जीक्यूटिव की कीमत 13.15 लाख रुपये होगी। वहीं SX एक्जीक्यूटिव डीजल की कीमत 14.15 लाख रुपये होगी। 2021 क्रेटा में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, 1.4 लीटर ट्रबो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक, आईवीटी और 7-स्पीड डीसीटी के विकल्प के साथ आएंगे।
 

Hyundai Creta वैरिएंट्स

एक्स-शोरूम कीमत

पेट्रोल

 
1.5 MT E 9,99,990 रुपये
1.5 MT EX 10,96,400 रुपये
1.5 MT S 12,19,400 रुपये
1.5 MT SX Executive 13,14,600 रुपये
1.5 MT SX 13,93,400 रुपये
1.5 IVT SX 15,41,400 रुपये
1.5 IVT SX (O) 16,62,400 रुपये
1.4 DCT SX 16,63,400 रुपये
1.4 DCT SX (O) 17,67,400 रुपये

डीजल वैरिएंट्स

 
1.5 MT E 10,51,000 रुपये
1.5 MT EX 11,91,400 रुपये
1.5 MT S 13,19,400 रुपये
1.5 MT SX Executive 14,14,600 रुपये
1.5 MT SX 14,93,400 रुपये
1.5 AT SX 16,41,400 रुपये
1.5 MT SX (O) 16,21,400 रुपये
1.5 MT SX (O) 17,62,400 रुपये
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed