फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   best highways in india top 10 best national highways in india india top 10 highways national highways authority of india national highways of india

India Top Best Highways: ये हैं भारत के 10 बेहतरीन हाईवे, अहमदाबाद और वडोदरा के बीच एनएच-48 सूची में टॉप पर

Thu, 04 Mar 2021 07:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क. अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क. अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 04 Mar 2021 07:10 PM IST
सार

इस सर्वे में देश भर में 219 राष्ट्रीय राजमार्गों को शामिल किया गया, जो 18,668 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। यह पहली बार है जब भारत ने अपने राष्ट्रीय राजमार्गों के अध्ययन के लिए यह पहल की है। 

विज्ञापन
best highways in india top 10 best national highways in india india top 10 highways national highways authority of india national highways of india
national highways

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI, एनएचएआई) ने देश में सबसे बेहतरीन नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्गों) की एक सूची जारी की है। एनएचएआई ने पूरे भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों का एक सर्वेक्षण किया है और इसी के आधार पर यह सूची तैयारी की है। 
विज्ञापन


इस सर्वे में देश भर में 219 नेशनल हाईवे को शामिल किया गया, जो 18,668 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। इस तरह के अध्ययन दुनिया भर में नियमित रूप से किए जाते हैं। हालांकि, यह पहली बार है जब भारत ने अपने नेशनल हाईवे के अध्ययन के लिए यह पहल की है। 
विज्ञापन

इन पैमाने पर हुई रेटिंग

एनएचएआई ने इस अध्ययन में हाईवे की रैंकिंग से पहले उनकी एफिशिएंसी, सुरक्षा और उपयोगकर्ता को मुहैया कराए जाने वाली सर्विस जैसे विभिन्न पहलुओं को शामिल किया। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह के अध्ययन अब हर छह महीने में किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे सर्वे से हाईवे के मानकों को वैश्विक स्तर के हिसाब से बनाए रखने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

खामियों को दूर करना मकसद

रिपोर्ट के मुताबिक, "हाईवे कॉरिडोर की रेटिंग की व्यवस्था से नेशनल हाईवे पर उपलब्ध सेवाओं के स्तर की मौजूदा स्थिति के बारे में पता चल जाएगा। इससे डिजाइन, मानकों, प्रथाओं, दिशानिर्देशों और कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट की खामियों को पहचान में मदद मिलेगी। उन खामियों को दूर करने से बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव और हाईवे की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित हो सकेगा।" 
विज्ञापन

ये है सबसे बेहतरीन हाईवे

एनएचएआई के इस अध्ययन में यह पता चला है कि 219 हाईवे में से एनएच-48 पर अहमदाबाद और वडोदरा के बीच 102 किलोमीटर लंबा रास्ता सबसे अच्छा है। 6-लेन वाला यह नेशनल हाईवे दिल्ली और चेन्नई महानगरों को जोड़ता है। इस सर्वे में एनएच-48 को 100 में से 91.81 का ओवरऑल स्कोर मिला है। 

दूसरा और तीसरे नंबर पर ये हाईवे

दूसरे नंबर पर रहा एनएच-66 पर गोवा, कर्नाटक से कुंडापुर तक का 141 किलोमीटर लंबा हिस्सा। वहीं, अहमदाबाद-वडोदरा को जोड़ने वाली एनई-1 की 93 किलोमीटर लंबी चार-लेन सड़क को इस सूची में तीसरे स्थान पर रखा गया है। इन तीनों टॉप हाईवे के इन हिस्सों को आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स ने बनाया है। 

लिस्ट में चौथे से सातवें नंबर पर हैं ये एनएच

एनएच-130 पर सिमगा और सरगोन के बीच 42 किलोमीटर लंबी सड़क को भारत के चौथे सर्वश्रेष्ठ राजमार्ग के रूप में स्थान दिया गया है। हाईवे का यह हिस्सा लार्सन एंड टुब्रो ने तैयार किया है। पांचवें नंबर पर एनएच-211 का 98 किलोमीटर लंबा सोलापुर-येदेशी खंड है। वहीं एनएच-48 पर कृष्णगिरि और वालजाहपेट के बीच 148 किलोमीटर लंबा हिस्सा छठवें नंबर पर रहा। जबकि गोधरा और गुजरात / मध्य प्रदेश सीमा को जोड़ने वाली 87.1 किलोमीटर लंबी एनएच-47 सातवें स्थान पर है। 

ये हैं अंतिम तीन

10 सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची में अंतिम तीन में बंगलूरू से नेलमंगला के बीच एनएच-4 का खंड सातवें नंबर पर रहा। वहीं, इस्लाम नगर और कडथल के बीच एनएच-44 का हिस्सा आठवें नंबर पर है। और महुलिया को बहरागोड़ा और बहरागोड़ा से चिचिरा को जोड़ने वाली एनएच-33 दसवें नंबर पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed