फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Best Ever Car Discount on this festival season save upto 5 lakh rupees

Festival season Sale: गाड़ियों पर पांच लाख का डिस्काउंट पाने का आखिर मौका, जल्दी करें

Sun, 20 Oct 2019 05:25 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 20 Oct 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Best Ever Car Discount on this festival season save upto 5 lakh rupees
साल का सबसे बड़ा कार डिस्काउंट - फोटो : Amar Ujala

इस समय त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने का यह एक दम बढ़िया मौका है। लगभग हर कार निर्माता कंपनी अपनी बिक्री को टॉप गियर में ले जाने के लिए लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। अगर आप भी इस समय एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे है  किस कार पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट...

विज्ञापन

पांच लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट

होंडा कार्स अपनी फ्लैगशिप SUV, CR-V पर पूरे पांच लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है यह डिस्काउंट CR-V के डीजल मॉडल (1.6 4WD 9AT) पर दिया जा रहा है जबकि CR-V के डीजल मॉडल (1.6 2WD 9AT) पर चार लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। देखा जाए तो इस साल का यह सबसे बड़ा डिस्काउंट है। साथ ही आप छूट सिर्फ 2018 और 2019 में मैन्युफैक्चर हुई गाड़ियों पर ही मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल का सबसे बड़ा कार डिस्काउंट

Hyundai अपनी लग्जरी एसयूवी Tucson पर पूरे दो लाख रुपये तक की बचत का मौका दे रही है।  इसमें 1.25 लाख तक कैश डिस्काउंट और 75 हजार रुपए एक्सचेंज ऑफर शामिल है।

विज्ञापन

मारुति सुजुकी की कारों पर जबरदस्त ऑफर्स

मारुति सुजुकी अपने एसक्रॉस मॉडल पर 1.12 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है, इसमें 50 हजार रुपए तक कैश डिस्काउंट, 30 हजार एक्सचेंज ऑफर और 10 हजार रुपए का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा  कंपनी की तरफ से इस पर पांच साल की वॉरंटी शामिल है। जबकि  ब्रेजा पर लगभग एक लाख तक की बचत की जा सकती है।

इन गाड़ियों पर भी है शानदार ऑफर्स

फॉक्सवैगन अपनी हैचबैक कार POLO पर 81 हजार रुपए तक कैश और 20 हजार रुपर तक एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इसके अलावा जीप कंपास डीलर लेवल पर 1.5 लाख से लेकर 1.75 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।  महिंद्रा एक्सयूवी 500 पर एक लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।  वैसे इस समय एक नई कार खरीदने का इससे बेहतर मौका शायद आगे कभी मिले, क्योंकि इस समय जो डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं वो दिवाली के बाद हो सकता है कम हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed