फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   benelli india starts benelli 502c pre bookings benelli 502c cruiser price in india benelli 502c cruiser specs

Benelli 502C: इस ताकतवर क्रूजर मोटरसाइकिल की प्री-बुकिंग शुरू, जानें कीमत, फीचर्स और कब होगी लॉन्च

Sun, 11 Jul 2021 05:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
benelli india starts benelli 502c pre bookings benelli 502c cruiser price in india benelli 502c cruiser specs
Benelli 502C - फोटो : Benelli India
Benelli India: Benelli India (बेनेली इंडिया) ने देश में अपनी जल्द लॉन्च होने वाली क्रूजर मोटरसाइकिल 502C की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इस बाइक को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 10 हजार रुपये की राशि देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। Benelli 502C बाइक को बुक करने के लिए कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर जा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे बुक किया जा सकता है। Benelli 502C बाइक इस महीने के आखिर तक भारत में लॉन्च की जा सकती है। जो अपने सेगमेंट में Kawasaki Vulcan S और Royal Enfield Interceptor INT650 जैसी मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी और ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचेगी। 
विज्ञापन


फीचर्स
बेनेली की आनेवाली बाइक के एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें प्रमुख तौर पर लो-स्लंग हेडलाइट, ट्विन-पॉड एग्जॉस्ट कैनिस्टर, 21.5-लीटर फ्यूल टैंक, स्टेप-अप सैडल और रियर-फेंडर-माउंटेड नंबरप्लेट शामिल हैं। वहीं इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ फुल एलईडी लाइटिंग मिलेगी। स्टाइल के लिहाज से 502C को थोड़ा कम और लंबा पावर क्रूजर स्टांस मिलता है जो कि डुकाटी डायवेल के बहुत करीब लगता है। इसके डिजाइन की प्रमुख हाइलाइट्स में एक बीफ यूएसडी फोर्क, एक्सपोज़् ट्रेलिस फ्रेम और ट्विन-बैरल एग्जॉस्ट सिस्टम शामिल हैं। 
विज्ञापन

इंजन और पावर

नई Benelli 502C मोटरसाइकिल QJ SRV500 का रीबैज्ड वर्जन है, जिसे पिछले साल टेस्टिंग के दौरान देखा गया था और उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गईं थीं। कंपनी ने फिलहाल 502C क्रूजर बाइक की टेक्निकल डिटेल्स को आधिकारिक तौर पर साझा नहीं किया है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक में 500cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिल सकता है। यह इंजन 8,500 rpm पर 46.8 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 46 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है। 

कितनी होगी कीमत

बाइक के दोनों व्हील्स 17-इंच के होंगे। ब्रेकिंग के लिए अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क्स और रियर में मोनो शॉर्क दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ट्विन डिस्क और रियर में सिंगल रोटर होगा। बाइक में सुरक्षा किट में एक डुअल-चैनल ABS यूनिट शामिल होगा। नए 2021 बेनेली 502C क्रूजर की एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed