फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Benelli Imperiale 400 Launched In India All you need to know

Benelli Imperiale 400 भारत में हुई लॉन्च, रॉयल एनफील्ड और जावा से होगा मुकाबला

Wed, 23 Oct 2019 11:56 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 23 Oct 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Benelli Imperiale 400 Launched In India All you need to know
Benelli Imperiale 400 - फोटो : Social

Benelli ने रेट्रो-स्टाइल वाली अपनी पहली बाइक Imperiale 400 को भारत में उतारा है। इसका सीधा मुकाबला Jawa और Royal Enfield Classic 350 से होगा। Imperiale 400 साल 1950 में बनाई गई बेनेली-मोटोबी रेंज से प्रेरित है। आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में...

विज्ञापन

कीमत और खूबियां

Benelli Imperiale 400 की एक्स-शोरूम कीमत 1.69 लाख रुपये रखी है। इसका लुक्स बेहद लुभावना है। यह क्लासिक अंदाज में है। इसके ज्यादातर हिस्सों में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें  राउंड हेडलैम्प, ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टाइलिश एग्जॉस्ट और स्प्लिट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इस बाइक में इस्तेमाल किए गए व्हील्स, टायर्स और ब्रेक जैसे कुछ कम्पोनेन्ट्स भारत से ही लिए हैं, इसी बजह से इसकी कीमत कुछ कम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

Benelli Imperiale 400 में 374cc का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, 4 वाल्व इंजन लगा हैं जो। 5500rpm पर 21 PS की पावर और 4500rpm पर 29Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक का इंजन दमदार माना जा रहा है। इस बाइक फ्रंट में 19 इंच और रियर में 18 इंच का व्हील लगा है। ब्रेकिंग के लिए इसके  फ्रंट में 300mm डिस्क और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इतना ही नहीं इसमें यह ड्यूल चैनल एबीएस से भी लैस है।

विज्ञापन

बुकिंग शुरू

Benelli Imperiale 400 में रेड, सिल्वर और ब्लैक कलर का ऑप्शन मिलता है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है, ग्राहक Benelli की बेवसाइट या डीलरशिप पर सिर्फ 4000 रुपये में इसकी बुकिंग करवा सकते हैं। कंपनी की तरफ से इस पर 3 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी मिल रही है। अब देखना होगा भारत में यह बाइक कितना कामयाब होती है। क्योंकि यहां मुकाबला रॉयल एनफील्ड जैसे जमे हुए खिलाड़ी के साथ है जबकि इस रेस में जावा भी शामिल है। लेकिन Benelli को भरोसा है कि उनकी नई Imperiale 400 ग्राहकों की कसौटी पर खरा उतरेगी। हम ग्राहकों को यही सलाह देंगे कि किसी भी नई बाइक को खरीदने से पहले उसकी अच्छी तरह से टेस्ट राइड करें, साथ ही यह जानें कि कंपनी के सर्विस सेंटर आपकी कितने नजदीक हैं। क्योंकि हर कंपनी प्रोडक्ट्स तो अच्छे बनती हैं लेकिन सर्विस देने के मामले में पीछे रह जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed