फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bangladesh army demanded 200 units of tata hexa from tata motors

बांग्लादेशी सेना करेगी टाटा की इस SUV की सवारी, NEXON और टियागो पहले से हैं मौजूद

Mon, 08 Jul 2019 08:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 08 Jul 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
bangladesh army demanded 200 units of tata hexa from tata motors
Tata Hexa - फोटो : AmarUjala

भारतीय सेना और देश की राजनीतिक हस्तियों को टाटा सफारी जैसी मजबूत और शानदार एसयूवी देने वाली टाटा मोटर्स अब पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में भी सुपरहिट हो गई है। टाटा मोटर्स को बांग्लादेश से 200 एसयूवी सप्लाई का ऑर्डर मिला है।

विज्ञापन

 

200 यूनिट्स की सप्लाई का ऑर्डर

टाटा मोटर्स ने सोमवार को बताया कि उन्हें बांग्लादेश से टाटा हेक्सा फोर व्हील ड्राइव एसयूवी की 200 यूनिट्स की सप्लाई का ऑर्डर मिला है। उन्हें ये ऑर्डर बांग्लादेश आर्मी से मिला है। कंपनी की जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि बांग्लादेश आर्मी ने महीनों तक टाटा हेक्सा की टेस्टिंग की और इस दौरान हेक्सा उनकी जरूरतों और उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश सेना के साथ लंबी हिस्सेदारी

टाटा मोटर्स के मुताबिक बांग्लादेश सेना से उन्हें ये पहला ऑर्डर मिला है और इसे ऑर्डर का हासिल करने के लिए कई और कंपनियां भी प्रतिस्पर्धा में थीं। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स के इंटरनेशनल बिजनेस के प्रमुख सुजान रॉय ने बताया कि बांग्लादेश हमारे लिए बेहद अहम बाजार है और यह ऑर्डर टाटा मोटर्स की प्रतिबद्धता और बाजार में बढ़ती सफलता का स्पष्ट संकेत है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वे बांग्लादेश सेना के साथ लंबी हिस्सेदारी चाहते हैं, और साथ मिल कर अन्य संभावनाएं तलाशने पर काम कर रहे हैं।
 

विज्ञापन

निजी उपयोग के लिये उपलब्ध नहीं

मौजूदा वक्त में टाटा मोटर्स बांग्लादेश में दूसरे नंबर की बेस्ट सेलिंग पैसेंजर व्हीकल कंपनी है, वहां टाटा इंडिगो, टाटा टियागो और टाटा नेक्सन काफी प्रसिद्ध है। वहीं टाटा हेक्सा को केवल सेना को भी बेचा जाएगा, और यह ग्राहकों को निजी उपयोग के लिये उपलब्ध नहीं होगी।
 

भारत में टाटा हेक्सा का उत्पादन हो सकता है बंद!

वहीं टाटा भारत में हेक्सा का उत्पादन बंद कर सकती है और इसकी जगह टाटा हैरियर का 7 सीटर वेरियंट टाटा बुजार्ड या कैसिनी को लॉन्च कर सकती है। इस मॉडल को जिनेवा मोटर शो में भी शोकेस किया गया था। कैसिनी या बुजार्ड में 2.0 लीटर का Kryotec इंजन लगा हुआ है, वहीं बुजार्ड हैरियर से 63 एमएम लंबी है।
 

2.2-लीटर का डीजल इंजन

टाटा हेक्सा में 2.2-लीटर का डीजल इंजन आता है, जो 148 बीएचपी की पावर और 320एनएम का टॉर्क जनेरट करता है। Hexa में दो पावर विकल्प दिए जाते हैं कार के टॉप वेरियंट्स में ही यह इंजन 154 बीएचपी पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार के बेस वेरियंट में 5-स्पीड मैन्युअल, जबकि टॉप वेरियंट में 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed