फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bajaj Punjab more than 200 sub-dealers on strike for 3rd day

बजाज के 200 सब डीलर्स हड़ताल पर बैठे, कंपनी कर रही इनकार

Mon, 24 Apr 2017 03:53 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 24 Apr 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Punjab more than 200 sub-dealers on strike for 3rd day
- फोटो : अमर उजाला

बजाज ऑटो के पंजाब में लगभग 200 सब डीलर्स और कुछ डीलर्स ने कंपनी की गाड़ियां बेचनी बंद कर दी है। डीलर्स बचे हुए बीएस-3 वाहनों के स्टॉक को लेकर 18 अप्रैल से अघोषित हड़ताल पर हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल से बीएस-3 टू व्हीलर्स की बिक्री पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


ऑटोइंडस्ट्री के सुत्रों की माने तो बजाज के लगभग 40 डीलर और 200 सब डीलर 1000 बीएस-3 वाहनों की बिक्री को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि बजाज ने ऐसी किसी घटना के इनकार किया है। बजाज ऑटो के प्रेसिडेंट का कहना है कि हमारे सभी डीलर अपना काम कर रहे हैं। कुछ सब डीलर्स को समस्या है, लेकिन उन्हें ये दिक्कत डीलर्स से है। 
विज्ञापन


ध्यान दें कि पूणे स्थित ऑटोमेकर ने फरवरी में इस बात की जानकारी दी थी कि उसने जनवरी महीने से ही बीएस-4 वाहनों का निर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने नए नियमों को लागू करने को लेकर कुछ समय भी मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब डीलर्स का कहना है कि बचे हुए 1000 यूनिट्स का कंपनी कोई मुआवजा नहीं दे रही हैं, जिस बात का उन्हें काफी दुख है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ज्यादातर लोग सामने आने से डर रहे है क्योंकि उन्हें कंपनी की कार्रवाई का डर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed