{"_id":"6038eeb68ebc3e76a1220870","slug":"bajaj-pulsar-ns-250-spotted-testing-bajaj-pulsar-ns-250-launch-date-in-india-bajaj-pulsar-next-generation-bajaj-pulsar-ns-250-new-model-2021-bajaj-pulsar-ns-250-price-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bajaj Pulsar 250: आ रहा है पल्सर का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल, नए लुक और फीचर्स के साथ, जानें कीमत और लॉन्चिंग डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Bajaj Pulsar 250: आ रहा है पल्सर का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल, नए लुक और फीचर्स के साथ, जानें कीमत और लॉन्चिंग डिटेल्स
Fri, 26 Feb 2021 06:21 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 26 Feb 2021 06:21 PM IST
सार
पुणे के बाहरी इलाके में बजाज की प्रॉडक्शन प्लांट है। इस इलाके मे पल्सर के नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह बाइक प्रोडक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। ऐसे में इसकी संभावना जताई जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस बाइक को लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
बजाज पल्सर 250
- फोटो : For Representation Only
विस्तार
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) अपनी पल्सर रेंज का एक ऑल-न्यू मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अपनी पल्सर रेंज में नई Pulsar 250 को शामिल करने वाली है। ऑल-न्यू पल्सर रेंज को तैयार किए जाने की अटकलें 2019 से लगाई जा रही थीं। लेकिन अब आखिरकार, नई पल्सर के स्पाय तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं।
विज्ञापन
टेस्टिंग के दौरान देखी गई
स्पाय तस्वीरों से लगता है कि यह NS 250 (एनएस 250) मॉडल है। पुणे के बाहरी इलाके में बजाज की प्रॉडक्शन प्लांट है। इस इलाके मे पल्सर के नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह बाइक प्रोडक्शन के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। ऐसे में इसकी संभावना जताई जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस बाइक को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक बजाज ने अपनी इस नई बाइक को नए प्लेटफॉर्म पर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसा है लुक
टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल की गई बाइक पूरी तरह से ढकी हुई थी, जिससे इसके डिजाइन एलीमेंट्स का खुलासा नहीं हो पाया। हालांकि, इसका प्रोफाइल पल्सर के पारंपरिक लुक से अलग नजर आया। जो इसे काफी नया और दिलचस्प बनाता है। टेस्टिंग बाइक में ब्लैक अलॉय व्हील्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, शार्प रियरव्यू मिरर्स, स्प्लिट सीट्स और ग्रैब रेल्स साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। बाइ राइडर थोड़ा आगे की ओर झुका हुआ रुख के साथ गहरे बैठा था और पैरों के पंजे पीछे की ओर स्थापित हैं।
इंजन
नई पल्सर को ऑल-न्यू डिजाइन के अलावा नया इंजन भी दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक में सिंगल-सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है जो 24 bhp का पावर जेनरेट करेगा और इसका पीक टॉर्क भी पल्सर NS200 मॉडल से ज्यादा रहने की उम्मीद है। इस बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
फीचर्स
बाइक के टेस्ट प्रोटोटाइप को आने वाले कुछ महीनों का वक्त लग सकता है, जिसके बाद इसके डिजाइन एलिमेंट्स के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आएगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक एलईडी हेडलैंप और टर्न सिग्नल और शायद डीआरएल के साथ-साथ रीडिजाइन्ड फ्रंट और छोटी विंडस्क्रीन दिया जा सकता है।
कीमत और लॉन्चिंग
रिपोर्ट के मुताबिक यह बाइक प्रोडक्शन रेडी है और इसकी टेस्टिंग की जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि Bajaj Pulsar NS 250 को इस साल सितंबर के आसपास लॉन्च किया जा सकता। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्चिंग के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। जहां तक कीमत की बात है कंपनी इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपये के आसपास रख सकती है।