{"_id":"6055de3f8ebc3eda746bf873","slug":"bajaj-pulsar-150-launch-4-new-colors-in-2021-bajaj-pulsar-150-new-color-launch-bajaj-pulsar-150-twin-disc-bs6-colours-bajaj-pulsar-150-4-new-colors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bajaj Pulsar 150: जल्द आ रही है चार नए रंगों में, लग रही है काफी आकर्षक, जानें कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Bajaj Pulsar 150: जल्द आ रही है चार नए रंगों में, लग रही है काफी आकर्षक, जानें कीमत
Sat, 20 Mar 2021 05:06 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 20 Mar 2021 05:06 PM IST
सार
Bajaj Auto जल्द ही अपनी आनेवाली Pulsar 150 नेकेड बाइक को नए रंगों के साथ बाजार में उतारने जा रही है। नए रंगों के साथ अपडेटड पल्सर 150 में कंपनी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी कर रही है जिससे इस मोटरसाइकिल की ओवरऑल लुक पहले से ज्यादा बेहतर बनती है।
विज्ञापन
Bajaj Pulsar 150 to get 4 New colors soon
- फोटो : YouTube/Jet Wheels
विस्तार
2021 Bajaj Pulsar 150 Launch in 4 New Colors: देश की प्रमुख दोपहिया और तीन पहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto जल्द ही अपनी आनेवाली Pulsar 150 नेकेड बाइक को नए रंगों के साथ बाजार में उतारने जा रही है। नए रंगों के साथ अपडेटड पल्सर 150 में कंपनी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी कर रही है जिससे इस मोटरसाइकिल की ओवरऑल लुक पहले से ज्यादा बेहतर बनती है। इस नई बाइक की तस्वीरें एक वीडियो में देखी गई जो यूट्यूब पर जारी किया गया है।
विज्ञापन
कंपनी नई अपडेटेड Pulsar 150 नेकेड बाइक को चार रंगों में उतारने वाली है। इसमें रेड, व्हाइट, ब्लू और ब्लैक रंग शामिल हैं। जेट व्हील्स नाम के यूट्यूब चैनल ने इस नई बाइक का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बाइक नए रंगों में दिख रही है। इस बाइक का व्हाइट कलर काफी आकर्षक लग रहा है जो कि इसे खास स्पोर्टी लुक देता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये मोटरसाइकिलें डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई पेंट स्कीम में डुअल-टोन इफेक्ट दिया गया है। व्हाइट और ब्लैक रंग के विकल्पों में ईंधन टैंक, बेली पैन, रियर काउल और हेडलाइट काउल पर रेड और ब्लैक ग्राफिक्स मिलेंगे। इसी तरह ब्लू और रेड कलर के विकल्पों में व्हाइट और ब्लैक ग्राफिक्स मिलेंगे।
नई अपडेटेड बाइक में नई पेंट स्कीम के अलावा, अब बाइक के साइड पैनल और फ्रंट मडगार्ड में एक मैट फिनिश और फीचर फॉक्स कार्बन-फाइबर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा, बाइक के इंजन, अलॉय व्हील्स और एक्जॉस्ट तो फुल ब्लैक कलर दिया गया है जिससे बाइक का लुक काफी स्पोर्टी लग रहा है।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि नई कलर स्कीम Pulsar 150 के सिर्फ ट्विन-डिस्क वेरिएंट में उलबल्ध होंगे।

इंजन
पल्सर 150 में वही 149.5 cc, 4-स्ट्रोक, 2-वॉल्व, ट्विन स्पार्क, एयर-कूल्ड, डीटीएस- i के साथ एफआई इंजन मिलेगा, जो बजाज की अन्य बाइक में भी मिलता है। यह इंजन 8,000 आरपीएम पर 10.29 किलोवाट या 14 PS का पावर और 6,000 rpm पर 13.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

कीमत
इस समय बजाज पल्सर 150 में दो रंगों का विकल्पों - ब्लैक/ब्लू और ब्लैक/रेड मिलता है। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,03,072 रुपये रखी गई है। नई अपडेटेड पल्सर 150 में नए कलर ऑप्शन दिए जा रहे हैं। इस वजह से नई बाइक की कीमत में 1,000 रुपये से 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बाइक के अपडेटेड वर्जन के लॉन्च के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।