Pulsar 180 जल्द होगी नए अवतार में पेश, दिया जा सकता है 220F वाला स्टाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bajaj Auto इस साल के अंत में भारतीय बाजार में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक पल्सर 180F को अपडेट करके पेश करेगी। पल्सर 180F के नाम में 'F' का मतलब 'Fairing' है। नई पल्सर 180F पल्सर 220F के स्टाइल से प्रेरित होकर बनाई जाएगी। यह पल्सर का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट होगा। लीक हुई तस्वीर में आगामी बजाज पल्सर 180F को फेयरिंग सेट-अप दिखता है जो बिल्कुल 220F के समान ही लग रहा है।
बजाज पल्सर 180 और पल्सर 220 दोनों को एक ही चेसिस पर बनाया जाता है। खबरों के मुताबिक बजाज 180 के इंजन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, इसमें पहले वाला ही सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा। जो 17 बीएचपी की पावर और 14 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। इसके इंजन को 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।
बता दें, Bajaj Pulsar 180F के अभी तक ABS से लैस होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बात करें कीमत की तो बाइक के सिंगल-चैनल ABS संस्करण की कीमत नॉन एबीएस से 6,000-8,000 रुपए तक ज्यादा होगी। वहीं पल्सर 180F बजाज पल्सर 220F की तुलना में काफी सस्ता भी होगा। बजाज पल्सर 220F की बाजार में इस समय कीमत करीब 1.05 लाख एक्स-शोरूम दिल्ली है। । पल्सर 220F को पहले ही ABS अपडेट मिल चुका है।
हाल ही में बजाज मोटरसाइकिल ने अपनी बाइक प्लसर220 को एबीएस के साथ लांच कर दिया गया है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपए रखी गई है। जो इसके नॉन एबीएस मॉडल से करीब 7 हजार रुपए ज्यादा है। भारत सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2019 से सेफ्टी के नए मानक लागू किए जाएंगे। जिसमें सभी 150 सीसी की बाइक्स में एबीएस फीचर का होना अनिवार्य होगा।\
इसी मानक पर खरा उतरने के लिए सभी वाहन कंपनियां मोटरसाइकिल को एबीएस फीचर्स से लैस कर रही हैं। लांच हुई नई बजाज प्लसर 220 F के दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं इसके साथ ही बाइक को सिंगल चैनल एबीएस फीचर से लैस किया गया है। हालांकि, कंपनी ने बाइक में एबीएस फीचर के अलावा अन्य कोई बदलाव नहीं किया है, बाइक को नया लुक देने के लिए इसमें नए ग्राफिक्स और नए क्रैश गार्ड को जोड़ा गया है।
बाइक में पहले की ही तरह 220 सीसी का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड इंजन मिलेगा। जो 8,500 आरपीएम पर 20.9 बीएचपी की पावर और 7,000आरपीएम पर 18.6एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक का इंजन इतना पावरफुल है कि इसे 0 से 60 किमी की स्पीड पकड़ने में मात्र 4.10 सेकंड का समय लगता है। वहीं यह 100किमी की रफ्तार पकड़ने में मात्र 0.5 सेकंड का समय लेती है।