फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bajaj new chetak chic electric scooter under urbanite brand launch on 16 October

Bajaj का नया स्कूटर "Chetak Chic" के नाम से होगा लॉन्च! जानें फीचर्स

Tue, 15 Oct 2019 05:11 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 15 Oct 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Bajaj new chetak chic electric scooter under urbanite brand launch on 16 October
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : Social

बजाज ऑटो अपने नए स्कूटर को लेकर काफी चर्चा में है। दिल्ली में 16 अक्टूबर को एक इवेंट के दौरान इसे लॉन्च किया जायेगा। इस समारोह में दो खास मेहमान, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी शामिल होंगे। बजाज ऑटो के लिए यह स्कूटर इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। वैसे कंपनी ने अभी तक इस स्कूटर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन

Chetak Chic होगा नाम !

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर अर्बनाइट”(Urbanite) ब्रांड के अन्तर्गत लॉन्च किया जाएगा। और इसका नाम ‘Chetak Chic’ होगा और इस नाम को कंपनी ने रजिस्टर्ड करवाया है।

कैसा होगा डिजाइन ?

सोर्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कई आधुनिक सुविधाओं के साथ आएगा। लॉन्च से पहले इसकी कई तस्वीरें भी सोशल प्लेटफार्म पर लीक हो चुकी हैं। इसका डिजाइन कंपनी के पुराने स्कूटर जैसा हो सकता है जो रेट्रो लुक वाले स्कूटर्स की याद दिलाएगा।

विज्ञापन

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो ऐसी सम्भावना है कि नए मॉडल में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) मिलेगा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और बैटरी रेंज जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
लीक हुई फोटो के मुताबिक इसमें चौड़े फ्रंट ऐप्रन, कर्व साइड पैनल और बड़े रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा इसमें अलॉय व्हील, फ्रंट व रियर डिस्क ब्रेक, LED हेडलैम्प और टेल लैम्प्स देखने को मिल सकते हैं।

कीमत

बजाज ऑटो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कई फेज में उपलब्ध कराएगी। पहले फेज में कंपनी इसे अपने होम टाउन पुणे और बैंगलोर में उपलब्ध कराएगी उसके बाद देश के अन्य शहरों तक यह स्कूटर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जायेगा। जानकारों का मानना है कि इस स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

चेतक का प्रोडक्शन 2006 में हुआ था बंद

बजाज ऑटो ने चेतक (Chetak) का प्रोडक्शन 2006 में बंद कर दिया था। बजाज का फोकस स्कूटर की बजाए बाइक्स बनाने पर शिफ्ट हो गया। लेकिन अब बाजार में स्कूटर बाइक से ज्यादा लोकप्रिय है। माना जा रहा है कि नए चेतक में पुराने चेतक की झलक नजर आ सकती है लेकिन इसे आज के जमाने के हिसाब से डिजाइन भी किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed