बजाज Dominar 400 डुअल चैनल एबीएस की एडवांस बुकिंग शुरू, फरवरी में होगी लॉन्च!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज की नई Dominar 400 की लॉन्चिंग से पहले ही बुकिंग शुरू हो गई है। डीलरों ने इस बाइक की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। नई बाइक की लॉन्चिंग फरवरी के पहले हफ्ते में हो सकती है और कंपनी डिलीवरी फरवरी के आखिर में शुरू करेगी। वहीं डोमिनर 400 की कीमतों में बजाज 10 से 15 हजार रुपए की बढ़ोतरी भी कर सकती है।
नॉन एबीएस वैरियंट को किया था बंद
इससे पहले बजाज ने सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए डोमिनार 400 के नॉन एबीएस वैरियंट को बंद करने का फैसला किया था। डोमिनार 400 में 373.3 सीसी का सिंगल सिलेंडर ट्रिपल स्पार्क लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है, जो 8000 आरपीएम पर 35 पीएस की पॉवर और 6500 आरपीएम पर 35 एनएम का टॉर्क देता है।
बीएस-6 मानक वाला होगा नया इंजन
वहीं नई डोमिनार में ट्विन पोर्ट एग्जास्ट मफलर का फीचर होगा, जिसमें बड़ा कैटेलिटिक कनवर्टर होगा। नई बाइक का इंजन बीएस-6 मानक के अनुरूप हो सकता है। साथ ही नई बाइक में बाइक में स्लिपरी क्लच के साथ 6 स्पीड ट्रांसमिशन के अलावा एलईडी हेडलाइट और फ्रंट में 110/70 और पीछे 150/60 साइज के ट्यूबलेस रेडियल टायर दिए जा सकते हैं। 2019 की डोमिनर 400 में 17 इंट अलय व्हील के साथ रिअर में एडजस्टेबल मोनोशॉक दिए जा सकते हैं।
1000 से 5000 रुपए में बुकिंग
बजाज की डोमिनार 400 की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। मात्र 1000 से 5000 रुपए देकर डीलरों के जरिए इस बाइक की एडवांस बुकिंग की जा सकती है। वहीं पुराने मॉडल की (एक्स शोरूम) कीमत 1.63 लाख है। डुअल चैनल एबीएस के साथ नया मॉडल 10 से 15 हजार रुपए महंगा हो सकता है। वहीं इस बाइक की Mahindra Mojo XT 300, Jawa और Royal Enfield Thunderbird X 350 से होगी।