{"_id":"5f01ce488ebc3e431a3b2777","slug":"bajaj-ct-100-to-hero-hf-deluxe-to-tvs-sport-here-are-three-cheapest-bs6-bikes-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BS-6 इंजन से लैस ये हैं देश की 3 सबसे सस्ती बाइक्स, किसे खरीदे?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
BS-6 इंजन से लैस ये हैं देश की 3 सबसे सस्ती बाइक्स, किसे खरीदे?
Sun, 05 Jul 2020 06:27 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 05 Jul 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
BS6 Bikes
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हम आपके लिए देश की तीन सबसे सस्ती BS-6 इंजन वाली बाइक्स लेकर आए हैं। इनमें Bajaj CT 100 से लेकर Hero HF Deluxe और TVS Sport तक शामिल हैं। इन बाइक्स में डीसेंट इंजन के साथ स्टाइलिश लुक मिलता है। हम आपको इन बाइक्स के इंजन, परफर्मेंस के साथ इनकी कीमतों के बारे में भी बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन
Bajaj CT 100
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj CT 100
- इंजन- Bajaj CT 100 में ताकत के लिए 102 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस: इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की मैक्सिमम ताकत और 5500 आरपीएम पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। सभी गियर नीचे की तरफ लगते हैं।
- कीमत: इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 42,790 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero HF Deluxe IBS I3S
- फोटो : Amar Ujala
Hero HF Deluxe
- इंजन: इसमें 97.2 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस: इसका इंजन 8000 आरपीएम पर 7.91 HP की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- कीमत: इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 49,000 रुपये है।
TVS Sport Highest Fuel Efficiency
- फोटो : Amar Ujala
TVS Sport
- इंजन: इसमें 109.7 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है।
- परफॉर्मेंस: इसका इंजन 7350 आरपीएम पर 8.18 HP की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
- कीमत: इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 52,500 रुपये है।