फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bajaj Avenger 220 abs may launch in january 2019

2019 Bajaj Avengers इस खास फीचर के साथ जनवरी में हो सकती है लांच

Mon, 07 Jan 2019 03:25 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 07 Jan 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Avenger 220 abs may launch in january 2019
Bajaj avengers

बजाज की बाइक अवेंजर्स ने आते ही युवाओं को अपनी ओर आकर्षित किया। जिसके पीछे कारण इसका शानदार लुक था। कंपनी ने इस बाइक को स्पोर्ट लुक से लैस करके ग्राहक का दिल जीतने की कोशिश की और काफी हद तक कामयाब भी रही। फिलहाल आपको बता दें, कंपनी एक बार फिर लोगों को चौकाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


बजाज जल्द देश में एकदम नई अवेंजर 220 मोटरसाइकल लांच करने जा रही है।जिसमें एबीएस सिस्टम दिया जाएगा। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक इसमें भी पल्सर आरएस 200 वाला ही सिंगल-चैनल एबीएस दिया जाएगा। नई अवेंजर्स को 2019 जनवरी के मध्य में लांच किया जा सकता है।  
विज्ञापन


बाइक में कंपनी ने इसके अलावा कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है यह 220 सीस के सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ ही लांच होगी जो 19 बीएचपी की पावर और 17.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bajaj Avenger 220 abs may launch in january 2019
bajaj avengers

फिलहाल बजाज अवेंजर्स के बाजार में तीन मॉडल 3 मॉडल मौजूद हैं जो स्ट्रीट 180,स्ट्रीट 220 और क्रूज 220 हैं बता दें, तीनो की मार्केट में जबरजस्त डिमांड है। जिसका प्रमुख कारण इसकी कमाल की डिजाइनिंग और कम कीमत है। बजाज ने अभी लांच होने वाली बाइक की कीमतों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि 220 एबीएस की कीमत 10 से 15 हजार रुपए अधिक हो सकती है।

फिलहाल, इस बाइक की कीमत 96,000 रुपए एक्स शोरूम है। भारत सरकार ने 1 अप्रैल 2019 से 125 सीसी से ज्यादा क्षमता वाले सभी वाहनों में एबीएस अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में कंपनियां अपने सभी वाहनों को जल्द एबीएस लैस करना चाह रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed