{"_id":"5c580b76bdec2273667912ee","slug":"bajaj-auto-sales-hike-up-to-15-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज ऑटो की बिक्री जनवरी में 15 प्रतिशत बढ़ी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बजाज ऑटो की बिक्री जनवरी में 15 प्रतिशत बढ़ी
Mon, 04 Feb 2019 03:23 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Mon, 04 Feb 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Dominar 400
- फोटो : Bajaj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो की बिक्री में कुल 15 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला। कपंनी की कुल बिक्री जनवरी में 4,07,150 इकाई रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,53,147 इकाई थी। शेयर बाजार को उपलब्ध करायी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 3,50,460 वाहन रही जो जनवरी 2018 में 2,88,936 इकाई थी।
विज्ञापन
कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री इस दौरान 12 प्रतिशत घटकर 56,690 इकाई रही जो पिछले साल इसी माह में 64,211 इकाई थी। कंपनी का निर्यात जनवरी 2019 में 1,75,689 वाहन रहा है जो जनवरी 2018 के 1,50,954 वाहन के मुकाबले 16 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन
बता दें, बजाज ऑटो अगले साल इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में प्रवेश करने की योजना बना रहा है। बजाज की सबसे छोटी कार Qute का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बजाज इस कार को बहुत जल्द भारत में पेश करेगी। भारतीय सड़क एंव परिवहन की मंजूरी के बाद बजाज की इस कार का लोगों को बेसब्री से इंतजार था।
विज्ञापन
इंजन की बात करें तो, Bajaj Qute में 216 सीसी का सिंगल सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलेगा। जो 13 बीएचपी की पावर और 20 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलेंगे। इसकी टॉप स्पीड 70kmph होने की उम्मीद है। कार को LPG और CNG विकल्पों में भी उतारे जाने की संभावना है।
कंपनी का दावा है कि कार करीब 36 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। बजाज ऑटो ने पहले ही लगभग 20 देशों में Qute का निर्यात शुरू कर दिया है, लेकिन नियामक बाधाओं के कारण इसे भारत में लॉन्च नहीं कर पाया है। बजाज क्यूट कार की कीमत लगभग 2.5 रुपए के आस पास होने की संभावना है।