{"_id":"5bb1ef12867a551e605c8e8a","slug":"bajaj-auto-sales-hike-17-percent-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज ऑटो ने लगातार दूसरे महीने मारी बाजी, बिक्री में पहले 30 तो अब 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बजाज ऑटो ने लगातार दूसरे महीने मारी बाजी, बिक्री में पहले 30 तो अब 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 01 Oct 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
Bajaj
- फोटो : Bajaj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की कुल बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5,02,009 इकाइयों पर पहुंच गयी।कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। पिछले साल कंपनी का यह आंकडा सितंबर में कुल 4,28,752 इकाई था।
विज्ञापन
कंपनी ने जारी बयान में कहा कि आलोच्य महीने में उसकी घरेलू बिक्री पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत बढ़कर 3,11,503 इकाइयों पर पहुंच गयी। जहां इस दौरान घरेलू बाजार में मोटरसाइकिलों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 2,73,029 इकाइयों पर पहुंच गयी।
विज्ञापन
वहीं व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 34,361 इकाइयों से बढ़कर 38,474 इकाइयों पर पहुंच गई है।कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसने 1,90,506 वाहन निर्यात किये। यह पिछले साल के सितंबर की 1,46,973 इकाइयों की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
कुछ समय पहले बजाज ऑटो ने बताया था कि कंपनी की बिक्री अगस्त में 30% बढ़कर ,37,092 वाहन रही। पिछले साल इसी माह में यह 3,35,031 वाहन थी। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी घरेलू बिक्री 27% बढ़कर 2,55,631 वाहन रही जो पिछले साल इसी माह में 2,00,659 वाहन थी।
कंपनी की मोटरसाइकिल की बिक्री 28% बढ़कर 3,62,923 वाहन रही जो अगस्त 2017 में 2,28,861 वाहन थी। कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री इस दौरान 74,169 वाहन रही जो पिछले साल अगस्त में 51,170 वाहनों की बिक्री से 45% अधिक है।
कंपनी का निर्यात 1,81,461 वाहन रहा है जो पिछले साल के 1,34,372 वाहनों के मुकाबले 35% अधिक है।