फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bajaj auto new bike launch Bajaj CT100 KS launched in India, Bike has 8 new features and 3 new colour options, know price and details

50000 रुपये से कम कीमत में Bajaj की नई 'कड़क' बाइक लॉन्च, एक लीटर पेट्रोल में चलेगी 90 किलोमीटर!

Mon, 26 Oct 2020 02:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 26 Oct 2020 02:37 PM IST
सार

बजाज ऑटो लिमिटेड के मार्केटिंग हेड नारायण सुंदररमन ने कहा, "ब्रांड CT ने हमेशा अपने मजबूत निर्माण, मजबूत इंजन, उच्च विश्वसनीयता और शानदार माइलेज पर ध्यान दिया है, जो इसे कम्यूटर सेगमेंट में सबसे अच्छी मोटरसाइकिल में से एक बनाता है।" 

विज्ञापन
bajaj auto new bike launch Bajaj CT100 KS launched in India, Bike has 8 new features and 3 new colour options, know price and details
Bajaj CT100 KS - फोटो : Bajaj

विस्तार

Bajaj Auto Limited (बजाज ऑटो लिमिटेड) ने अपनी सबसे सस्ती बाइक CT100 की कीमतें हाल ही में बढ़ाई थीं। बाइक के एलॉय वेरिएंट की कीमत अब 44,122 रुपये है जबकि इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट की नई कीमत 51,802 रुपये है। कंपनी ने त्यौहारी सीजन में मोटरसाइकिल की नई वर्जन CT100 KS 'कड़क' लॉन्च की है जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 46,432 है। नए कड़क वर्जन में आठ नए फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे नई टैगलाइन - 'हर सड़क पर कड़क' के साथ उतारा है। 

विज्ञापन

रंग और नए फीचर्स
CT100 KS को तीन नए रंगों- ग्लॉस एबोनी ब्लैक, मैट ऑलिव ग्रीन और ग्लॉस फ्लेम रेड में पेश किया गया है। इसमें आठ नए फीचर्स मिलते हैं, जिसमें फ्यूल मीटर, फ्रंट सस्पेंशन बेलोस, रबर टैंक पैड शामिल हैं।

बजाज ऑटो लिमिटेड के मार्केटिंग हेड नारायण सुंदररमन ने कहा, "ब्रांड CT ने हमेशा अपने मजबूत निर्माण, मजबूत इंजन, उच्च विश्वसनीयता और शानदार माइलेज पर ध्यान दिया है, जो इसे कम्यूटर सेगमेंट में सबसे अच्छी मोटरसाइकिल में से एक बनाता है। हमारी CT रेंज ने लॉन्च के बाद से 68 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिलों की बिक्री की है। नई CT100 KS में उन्नत सुविधाएं निश्चित रूप से ग्राहकों को आकर्षित करेंगी, जो एक ऐसी मोटरसाइकिल चुनने की इच्छा रखते हैं, जो फीचर्स से लैस, ईंधन कुशल हो, और अपने सेगमेंट में वैल्यू फॉर मनी देती हो।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई बजाज CT100 KS के फीचर्स

  • फ्रंट फॉर्क सस्पेंशन बेलोस 
  • रबर टैंक पैड
  • फ्यूल मीटर
  • क्रॉस ट्यूब के साथ हैंडलबार
  • पहले से मोटा और फ्लैट सीट
  • पीछे बैठने वाले यात्री की स्पोर्ट के लिए पकड़ने के लिए बड़ा रेल ग्रैब 
  • क्लीयर लेंस इंटीकेटर्स
  • एक्सटेंडेड मिरर बूट 
विज्ञापन

इंजन और स्पीड
नई बजाज CT100 KS में 102cc का 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7500 rpm पर 8 bhp की अधिकतम पावर और 5500 rpm पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। पावरफुल इंजन की वजह से बाइक की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

माइलेज
नई बजाज CT100 KS एक लीटर पेट्रोल में 90 किलोमीटर का शानदार माइलेज देती है। ये आंकड़ा ARAI द्वारा मान्य प्राप्त है जो आदर्श परिस्थितियों के मुताबिक है। हालांकि, जब वास्तविक दुनिया की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए, यह मोटरसाइकिल शहर में 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और हाइवे में 75 किलोमीटर प्रति लीटर तक माइलेज देती है। जिससे इस बाइक का औसत माइलेज 67 किलोमीटर प्रति लीटर तक पहुंच जाता है। 

सस्पेंशन
बाइक में दिए गए सस्पेंशन की बात की जाए तो इसमें फ्रंट में हाइड्रॉलिक टेलिस्कॉपिक, 125 mm ट्रैवल सस्पेंशन और रियर में स्प्रिंग इन स्प्रिंग (SNS), 100mm व्हील ट्रैवल सस्पेंशन दिया गया है। 

डायमेंशन
डायमेंशन की बात की जाए तो CT 100 की लंबाई 1945 mm, चौड़ाई 752 mm, ऊंचाई 1072 mm, व्हीलबेस 1235 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm, वजन 115 किलो है। बाइक की फ्यूल टैंक क्षमता 10.5 लीटर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed