फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bajaj Auto may launch its bajaj Dominar 250 in the last week of march 2020

मार्च महीने में लॉन्च हो सकती है Bajaj Dominar 250, इन खूबियों से होगी लैस

Sat, 29 Feb 2020 04:37 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 29 Feb 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto may launch its bajaj Dominar 250 in the last week of march 2020
प्रतिकात्मक तस्वीर

Bajaj Auto अपनी Bajaj Dominar 250 को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। दरअसल पिछले कुछ समय से Bajaj Dominar 250 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। ऐसे में अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी इस नई बाइक को मार्च 2020 के आखिर या फिर अप्रैल 2020 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। 

विज्ञापन

क्या होगा परफॉर्मेंस?

कंपनी की इस प्रीमियम मोटरसाइकिल के परफॉर्मेंस की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Bajaj Dominar 250 में पावर के लिए 249 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड OHC यूनिट दिया जाएगा। यह बिल्कुल 250 Duke या Husqvarna ट्विंस जैसा हो सकता है। बता दें कि KTM का मोटर 30 bhp की मैक्सिमम पावर और 24 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नई Bajaj Dominar 250 के परफॉर्मेंस को कंपनी थोड़ा ट्यून कर सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल जैसा ही LED हेडलैंप्स, ड्यूल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है। इसका रियर टायर मोटरसाइकिल का छोटा यूनिट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी कीमत?

Bajaj Dominar 250 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में इसकी कीमत पर भी इन बदलावों का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी इस प्रीमियम मोटरसाइकिल को करीब 1.40 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह साल 2016 के Bajaj Dominar की 1.36 लाख रुपये की कीमत के आस-पास होगी। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bajaj Dominar 400 की भारतीय बाजार में 1.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत है। 

विज्ञापन

करना होगा इंतजार

Bajaj Dominar 250 के फीचर्स को लेकर अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। हालांकि, सोशल मीडिया और ऑन-लाइन इंटरनेट पर इसे लेकर काफी दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अभी इस पर कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में हो सकता है कि आने वाले समय में कंपनी लॉन्च से पहले इसके कुछ और फीचर्स पर से पर्दा हटा दे। इसके अलावा यह भी देखना है कि कंपनी अपनी Bajaj Dominar 250 की प्री-बुकिंग कब शुरू करती है। इसके अलावा सबसे बड़ा सवाल है कि कंपनी इसे किस दिन भारतीय बाजार में लॉन्च करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed