फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bajaj Auto launches Bajaj Platina 110 H-Gear with highway gear, price started at rs 53,376

लांच हुई अब तक की सबसे बेहतरीन बजाज Platina बाइक, खास गियर से मिलेगा जबरदस्त माइलेज

Tue, 04 Jun 2019 04:37 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 04 Jun 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto launches Bajaj Platina 110 H-Gear with highway gear, price started at rs 53,376
Bajaj Platina 110 H-Gear - फोटो : AmarUjala

कुछ दिन पहले हमनें खबर लगाई थी कि सोशल मीडिया पर इन दिनों बजाज प्लेटिना का नया मॉडल वायरल हो रहा है, जिसमें बजाज प्लेटिना 110cc  मॉडल के बारे में बताया जा रहा है। वहीं अब यह खबरें सच साबित हुई हैं। बजाज प्लेटिना 110 H gear बाजार में लांच हो गई है। इसकी खासियत यह है कि नाम के मुताबिक इसमें एक खास तरह का गियर दिया गया है।

विज्ञापन

 

डिजिटल कंसोल और गियर-शिफ्ट-गाइड जैसे फीचर

Bajaj Platina 110 H-Gear देश की पहली बाइक है, जिसमें हाईवे राइडिंग के लिए हाईवे-गियर (H-Gear) दिया गया है। इसके अलावा बजाज इस बाइक में डिजिटल कंसोल और गियर-शिफ्ट-गाइड (Gear-Shift-Guide) जैसे फीचर भी दे रही है। Gear-Shift-Guide से ड्राइविंग के दौरान गियर को अपशिफ्ट और डाउनशिफ्ट में मदद मिलगी और राइडर जान सकेगा कि बाइक सही गियर में हो। वहीं Highway Gear की मदद से बाइक लंबी यात्रा के दौरान हाईवे पर बढ़िया पिकअप और माइलेज देगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 53,376 रुपये से शुरू

Bajaj Platina 110 H-Gear ड्रम वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 53,376 रुपये और डिस्क वेरियंट की कीमत 55,373 रुपये है। इसके अलावा बाइक में एंटी स्किड ब्रैकिंग सिस्टम मिलेगा। कपंनी की तरफ से प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बाइक में नाइट्रॉक्स सस्पेंशन के साथ ComforTec टेक्नोलॉजी, लंबी सीट, बड़े फुट पैड्स जैसे फीचर भी मिलेंगे।
 

विज्ञापन

11 लीटर का फ्यूल टैंक

Bajaj Platina 110 H-Gear में 115सीसी का इंजन दिया गया है, जो 7000 आरपीएम पर 8.6 पीएस की पावर और 5000 आरपीएम पर 9.81 एनएम का टॉर्क देता है। बजाज ने इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स का फीचर दिया है। Bajaj Platina 110 H-Gear बाइक 3 कलर ऑप्शंस Ebony Black के साथ Blue, Ebony Black के साथ Royal Burgundy और Ebony Black के साथ Cocktail wine Red जैसे रंगों में पेश किया गया है। बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
 

17 इंच के ट्यूबलेस टायर

दूसरे फीचर्स की बात करें, तो Platina 110 H-Gear ES Alloy CBS में 135 एमएम के टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और 110 एमएम के नाइट्रॉक्स गैस कैनिस्टर सस्पेंशन दिए हैं। वहीं बाइक का व्हीलबेस 1255 एमएम, लंबाई 2006 एमएम और चौड़ाई 704 एमएम है। बाइक की ऊंचाई 1076 एमएम है, वहीं ग्राउंड क्लीयरेंस 200 एमएम है। बाइक में 17 इंच के 80/100 साइज के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। वहीं डिस्क के साथ फ्रंट ब्रेक का साइज 240 एमएम और ड्रम में सीबीएस फीचर के साथ रिअर ब्रेक का साइज 110 एमएम है।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed