फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   bajaj auto launched its bs6 Bajaj Pulsar 150 in india know price and specifications

एक लाख रुपये से भी कम कीमत में Bajaj Pulsar 150 का BS-6 अवतार भारत में हुआ लॉन्च

Wed, 12 Feb 2020 03:18 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 12 Feb 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
bajaj auto launched its bs6 Bajaj Pulsar 150 in india know price and specifications
BS6 Bajaj Pulsar 150 - फोटो : Bajaj Auto

Bajaj Auto Limited ने अपनी नई Bajaj Pulsar 150 को BS-6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। यहां जानना जरूरी है कि 1 अप्रैल 2020 से देश भर में केवल BS-6 इंजन वाले वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में Bajaj Auto लगातार अपनी लाइन-अप को अपग्रेड कर रही है। BS6 इंजन वाली Bajaj Pulsar 150 भारतीय बाजार में स्टैंडर्ड डिस्क वेरिएंट और ट्विन डिस्क वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके अलावा यह बाइक अब फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस है। Fuel Injection सिस्टम वाले इस मॉडल को कंपनी के इन-हाउस में डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे सीमलेस पावर डिलिवरी, फीदर टच स्टार्ट और ऑप्टिमम फ्यूल इफिशियंसी मिलेगी।  BS6 वर्जन वाली Bajaj Pulsar 150 दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इनमें Black Chrome और Black Red शामिल है।

विज्ञापन

कीमत

Bajaj Pulsar 150 के BS6 वर्जन वाले फ्रंट डिस्क ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 94,956 रुपये है। वहीं, ट्विन डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 98,835 रुपये है। ध्यान देने वाली बात यहां यह है कि BS6 वेरिएंट वाली Pulsar 150 पुराने वर्जन (BS-4 मॉडल) के मुकाबले 8,998 रुपये महंगी हो गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Bajaj Pulsar 150 देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 150 सीसी की मोटरसाइकिल है। यही कारण है कि कंपनी ने इसका Pulsar 150 Neon मॉडल भी भारतीय बाजार में उतार रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परफॉर्मेंस

Bajaj Pulsar 150 में पावर के लिए मौजूदा 149.5सीसी का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, सिंगल ओवरहेड कैम (SOHC) इंजन दिया गया है। हालांकि, फ्यूल इंजेक्शन की वजन से इसका परफॉर्मेंस पहले के मुकाबले ट्यून हो गया है।  इसके BS-6 वर्जन में आपको 13.8 bhp की मैक्सिमम पावर मिलेगी। हालांकि, अब इसका रेव रेंजन 8500 आरपीएम से बढ़कर 8500 आरपीम हो गया है। वहीं, इसकी पीक टॉर्क कम हो गया है। पहले इसका पीक टॉक 13.4 Nm था जो अब 13.25 Nm हो गया है। टॉर्क के लिए इसमें 500 आरपीएम बढ़ा दिया गया है जो अब बढ़कर 6500 आरपीएम हो गया है। इसका कर्ब वजन भी 5 किलोग्राम से बढ़ कर 148 किलोग्राम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed