फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Bajaj Auto hiked the prices of its Dominar 400 and Dominar 250 motorcycles.

बुरी खबर! महंगी हो गईं Bajaj की Dominar 400 और Dominar 250 मोटरसाइकिलें, जानें कितने बढ़े दाम

Thu, 08 Oct 2020 11:03 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 08 Oct 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto hiked the prices of its Dominar 400 and Dominar 250 motorcycles.
Bajaj Dominar 400 - फोटो : Bajaj
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी Bajaj Dominar 400 और Dominar 250 मोटरसाइकिलों की कीमतों को बढ़ा दिया है। सबसे पहले बात करें Dominar 400 की तो कंपनी ने इसकी कीमत को तीसरी बार बढ़ाया है। बजाज ने इस बार इसकी कीमत को 1500 रुपये बढ़ाया है, जिसके बाद अब इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 197,758 रुपये हो गई है। कीमत के अलावा इस मोटरसाइकिल के फीचर्स में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। Bajaj Dominar के बीएस6 वेरिएंट को कंपनी ने इस साल अप्रैल 2020 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। तब इसकी कीमत 1.91 लाख रुपये थी। बता दें कि पिछले चार सालों में Dominar 400 की कीमत को 36000 रुपये तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

 

Bajaj Dominar 250: कीमत


Bajaj Dominar 250 की बात करें तो कंपनी ने इसकी कीमत को 1,625 रुपये बढ़ाया है। अब इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 165,715 रुपये हो गई है। बता दें कि एक महीने पहले ही Dominar 250 की कीमत को कंपनी ने 4,090 रुपये बढ़ाया था। Dominar 250 को कंपनी ने इस साल मार्च 2020 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। तब इसकी कीमत 1.60 लाख रुपये थी। लॉन्च से अब तक में कंपनी ने दूसरी बार इसकी कीमत को बढ़ाया है। कीमत के अलावा इस मोटरसाइकिल के फीचर्स में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bajaj Dominar 400: परफॉर्मेंस


Bajaj Dominar 400 में BS6 कंप्लाइंट वाला 373.3 सीसी सिंगल-सिलिंडर, DOHC, लिक्विड-कूल्ड, FI इंजन दिया है। इसका इंजन 8800 आरपीएम पर 39.4 bhp की पावर और 7000 आरपीएम पर 35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

विज्ञापन

Bajaj Dominar 250: परफॉर्मेंस


Bajaj Dominar 250 में BS6 कंप्लाइंट वाला 248.77 सीसी सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, DOHC, 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, ट्विन स्पार्क, FI इंजन दिया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 27 PS की पावर और 6500 आरपीएम पर 23.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed