{"_id":"5909783a4f1c1b810d4416b6","slug":"bajaj-auto-domestic-sales-dipped-again-but-export-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महीने भी घरेलू बाजार में नहीं बढ़ी बजाज की बिक्री ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इस महीने भी घरेलू बाजार में नहीं बढ़ी बजाज की बिक्री
Updated Wed, 03 May 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
बजाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी व बीएस3 पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से बजाज को काफी नुकसान हुआ है। कंपनी अब तक सकारात्मक बिक्री आंकड़े जुटाने में सफल नहीं रही है। अप्रैल माह में टीवीएस के तरफ से जारी किए गए बिक्री आंकड़े में कंपनी की घरेलू बिक्री 19 फीसदी तक नीचे चली गई है। पिछले साल अप्रैल माह में जहां बजाज ने घरेलू बाजार में 200433 मोटरसाइकिलों की बिक्री की थी तो इस साल के अप्रैल में यह आंकड़ा महज 161930 यूनिट का ही रहा।
विज्ञापन
इसे भी पढेंः देश के 110 शहरों में अचानक बढ़ गई कारों की बिक्री
विज्ञापन
हालांकि बजाज के लिए खुशी की बात ये रही कि कंपनी के निर्यात में जबर्दस्त तेजी आई। कंपनी का निर्यात इस बार 44 फीसदी तक बढ़ा। पिछले साल अप्रैल माह में बजाज ने कुल 91 हजार 465 मोटरसाइकिलें निर्यात की थीं जो कि अप्रैल 2017 में बढ़कर 132, 002 तक पहुंच गया। कामर्शियल वाहनों का निर्यात जहां 59 फीसदी तक बढ़ा तो घरेलू बाजार में यह 38 फीसदी तक नीचे चला गया।
विज्ञापन