{"_id":"5b7bef8d42c79246300f5a15","slug":"bajaj-auto-announced-rupees-2-crore-for-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये आॅटोमोबाइल सेक्टर भी आया आगे, 2 करोड़ की मदद का किया ऐलान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये आॅटोमोबाइल सेक्टर भी आया आगे, 2 करोड़ की मदद का किया ऐलान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 21 Aug 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
Kerala Flood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक तरफ देश भर से प्राकृतिक आपदा झेल रहे केरल राज्य के लिए मदद भेजी जा रही है। वहीं देश का आॅटोमोबाइल सेक्टर भी इसमें पीछे नहीं रहा है। टू व्हीलर कंपनी बजाज आटो ने आज बाढ़ प्रभावित राज्य केरल को 2 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इस राशि का आधा हिस्सा सीधे मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया जायेगा। और शेष एक करोड़ रुपये जानकी देवी बजाज ग्राम विकास संस्था (जेबीजीवीएस) को दिये जाएगें। जिसका निर्माण केरल के लोगों की रोजमर्रा की जरूरत की चीजों को पूरा करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
हालांकि यह योगदान विभिन्न बजाज ट्रस्टों द्वारा दिये गये 50 लाख रुपये से अलग है। इस राशि के माध्यम से बजाज आॅटो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के करीब एक हजार लोगों को जरूरी चीजें मुहैया करायेगा। जिनमें वाटर फिल्टर, जरूरी खाने-पीने की चीजें, प्लास्टिक की चटाई, कंबल और तौलिया इत्यादि होंगे।
विज्ञापन