{"_id":"60f17ab78ebc3e549969a66e","slug":"bajaj-auto-announced-a-special-discount-price-for-ktm-250-adventure-motorcycle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KTM 250 Adventure: इस पावरफुल बाइक की कीमत में 25000 रुपये की बड़ी कटौती, ऑफर सिर्फ कुछ दिनों के लिए","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
KTM 250 Adventure: इस पावरफुल बाइक की कीमत में 25000 रुपये की बड़ी कटौती, ऑफर सिर्फ कुछ दिनों के लिए
Fri, 16 Jul 2021 05:55 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 16 Jul 2021 05:55 PM IST
सार
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) अपनी दमदार KTM 250 Adventure (केटीएम 250 एडवेंचर) मोटरसाइकिल को स्पेशल डिस्काउंट कीमत के साथ बेच रही है।
विज्ञापन
KTM 250 Adventure
- फोटो : KTM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KTM 250 Adventure Big Discount Offer Price: Bajaj Auto (बजाज ऑटो) अपनी दमदार KTM 250 Adventure (केटीएम 250 एडवेंचर) मोटरसाइकिल को स्पेशल डिस्काउंट कीमत के साथ 2,30,000 रुपये में बेच रही है। कंपनी के लेटेस्ट छूट के तहत, मोटरसाइकिल की कीमत में 25,000 रुपये की कटौती की गई है। नई स्पेशल प्रोमोशनल कीमत 14 जुलाई से 31 अगस्त तक लागू रहेगी।
बजाज ऑटो को उम्मीद है कि इस नए ऑफर के तहत उसकी 250 एडवेंचर मोटरसाइकिल की बिक्री बढ़ेगी। बजाज ऑटो के अध्यक्ष (प्रोबाइकिंग) सुमीत नारंग ने कहा, "स्पेशल, सीमित अवधि की प्रोमोशनल कीमत के साथ, हमें विश्वास है कि केटीएम 250 एडवेंचर बाइक एडवेंचर पसंद करने वाले उत्साही लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा और इस सेगमेंट में तेजी से अपग्रेड करने को प्रोत्साहित करेगा।"
बता दें कि KTM India ने पिछले साल नवंबर के महीने में भारत में अपनी KTM 250 Adventure को दिल्ली में 2.48 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बजाज ऑटो को उम्मीद है कि इस नए ऑफर के तहत उसकी 250 एडवेंचर मोटरसाइकिल की बिक्री बढ़ेगी। बजाज ऑटो के अध्यक्ष (प्रोबाइकिंग) सुमीत नारंग ने कहा, "स्पेशल, सीमित अवधि की प्रोमोशनल कीमत के साथ, हमें विश्वास है कि केटीएम 250 एडवेंचर बाइक एडवेंचर पसंद करने वाले उत्साही लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा और इस सेगमेंट में तेजी से अपग्रेड करने को प्रोत्साहित करेगा।"
विज्ञापन
बता दें कि KTM India ने पिछले साल नवंबर के महीने में भारत में अपनी KTM 250 Adventure को दिल्ली में 2.48 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था।
विज्ञापन
इंजन और पावर
परफॉर्मेंस की बात करें तो एडवेंचर बाइक में 248.8 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। इसका इंजन 9,000 आरपीएम पर 29.5 bp की मैक्सिमम पावर और 7,500 आरपीएम पर 24 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
शानदार फीचर्स
KTM 250 Adventure में 14.5 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक मिलता है, जो 400 किलोमीटर का रेंज देता है। इसमें ऑफ रोड एबीएस फीचर के साथ LCD स्क्रीन दी गई। इसके अलावा इलमें जीपीएस ब्रैकेट, रेडिएटर प्रोटेक्शन ग्रिल, क्रैश बंग्स, हेडलैंप प्रोटेक्शन और हैंडलबार पैड सहित कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, 390 ADV की तुलना में, 250 में राइड-बाय-वायर और फुल-एलईडी हेडलैम्प नहीं दिए गए हैं।
सस्पेंशन और व्हील्स
लंबी दूरी और किसी भी रास्ते पर शानदार राइडिंग अनुभव के लिए इसके फ्रंट में 43 मिलीमीटर का WP APEX USD फॉर्क्स सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसके फ्रंट यूनिट में 170 मिलीमीटर का ट्रेवल और रियर में 177 मिलीमीटर का रियर शॉक अब्जॉर्बर दिया गया है। इसके फ्रंट में 19 इंच और रियर में 17 इंच का पहिया दिया गया है। इसमें डुअल परपज के लिए MRF टायर्स दिए गए हैं।