Badshah की 1 करोड़ की कार, मात्र 38 लाख रुपये में सेल को तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने कभी सोचा है कि आखिर क्यों लग्जरी वाहन निर्माता कंपनियां किसी भी प्रकार के विज्ञापन टीवी पर नहीं देती हैं। तो इसका सारा श्रेय जाता है पंजाबी सिंगर को। हर पंजाबी गाने में आप एक से बढ़कर एक लग्जरी और स्पोर्ट्स कार देख सकते हैं। फिलहाल इस बात को दोहराने के पीछे कारण मशहूर रैपर और सिंगर Badshah हैं।
Badshah की एक स्पोर्ट्स कार BMW 640d इन दिनों मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध है। जो करीब 34 हजार किमी चली हुई है। 2013 मॉडल की इस BMW के बादशाह ने 38 लाख रुपये मांगे हैं। जो इस कार को Toyota Fortuner से भी सस्ती बनाते हैं।
वैसे तो इस कार की सेल कीमत 38 लाख रुपये रखी गई है लेकिन मैनेजर के मुताबिक इसकी कीमत में मोलभाव किया जा सकता है। बता दें, लग्जरी गाड़ियों की कीमत काफी तेजी से गिरती है। जो कार आज 38 लाख में बिक रही है उसे 2019 में 86 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत आॅन रोड करीब 1 करोड़ बैठती है। यानी 5 सालों में इस कार की कीमत आधे से भी कम रह गई है।
कंपनी ने इस कार को अपनी बेहतरीन तकनीक और ग्राहकों के मानकों के अनुरूप तैयार किया है। यह कार महज 5.4 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। बीएमडब्लू की इस कार में 6 सिलेंडर वाला 3.0 लीटर का ट्विन टर्बो डीजल इंजन है। इंजन की 313 बीएचपी की पावर और 630 एनएम का टॉर्क है, कार में 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है।
बीएमडब्लू 640d कूपे की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक है। इसके अलावा कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल, एयरबैग, पॉवर सीट्स मिलते हैं। कार को कई बार पंजाबी गानों में भी देखा जा चुका है। वहीं इस कार का वीआईपी नंबर इसे खास बनाता है।