{"_id":"5bc563aebdec22697578840b","slug":"baba-ramdev-and-jaggi-vasudev-riding-a-duccati-know-how-they-explain-there-ride","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब बाबा रामदेव ने सड़कों पर धोती में दौड़ाई डुकाटी, लोग रह गए हैरान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जब बाबा रामदेव ने सड़कों पर धोती में दौड़ाई डुकाटी, लोग रह गए हैरान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Baba ramdev on duccati
बाबा रामदेव को योग करते हुए तो आपने अक्सर देखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने योग गुरू को बाइक की सवारी करते देखा है। नहीं तो आज हम आपको वही दिखाने जा रहे हैं। दरअसल,बाबा रामदेव और जग्गी वासुदेव एक ही बाइक पर घूमते नजर आए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिस बाइक की यह सवारी कर रहे थे वह डुकाटी ब्रांड की बाइक है और उसकी कीमत 8 लाख रुपए हैं। बाइक की सवारी के बाद जग्गी वासुदेव के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो अपलोड किया गया है। जिसमें दोनों संत बाइक का लुत्फ उठाते नजर आए ।
विज्ञापन
इस विडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सद्गुरु जग्गी वासुदेव और आचार्य बाल कृष्ण के सामने बाबा रामदेव ने क्या कहा आइए आपको बताते हैं
Trending Videos
Baba ramdev on duccati
जग्गी वासुदेव ने मुझसे कहा था कि दोनों हाथ मत छोड़ना। जब गाड़ी चली तो मुझे डर लगा और मैं पीछे की ओर झुकने लगा। इसके बाद मैंने गुरु जी को जकड़ लिया और पूरे समय उनसे चिपका रहा।' बाबा रामदेव ने आगे कहा कि जो गुरु को पकड़कर रखता है उसे दुनिया से कभी कोई नहीं हिला सकता।
हालांकि इस बाइक के आनन्द में दोनों बाबा इतने खो गए कि उन्हे हेलमेट पहना याद नहीं रहा। जिसके बाद कई लोग उनके हेलमेट न पहनने पर नाराज दिखे। वहीं कुछ लोगों ने उनके ट्रैफिक नियम तोड़ने तक पर सवाल उठाया।
हालांकि इस बाइक के आनन्द में दोनों बाबा इतने खो गए कि उन्हे हेलमेट पहना याद नहीं रहा। जिसके बाद कई लोग उनके हेलमेट न पहनने पर नाराज दिखे। वहीं कुछ लोगों ने उनके ट्रैफिक नियम तोड़ने तक पर सवाल उठाया।