फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Avan motors will launch six electric scooters in next 3 years

पेट्रोल से छुटकारा दिलाएंगे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक चार्ज में चलेंगे 110 किमी

Thu, 03 Jan 2019 04:21 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Thu, 03 Jan 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
Avan motors will launch six electric scooters in next 3 years
Avan electric scooters

साल 2019 आॅटो सेक्टर के लिए खास होने वाला है जहां कुछ कंपनियां अपनी कारों को अपडेट करेंगी,वहीं इस साल हर कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों को लाने की दौड़ में है। इसमें Avan Motors ने अपना वर्चस्व कायम करने के लिए ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर डेवलेप किया है,जो एक बार में चार्ज होकर 110 किमी की दूरी तय करेगा।

विज्ञापन


अवान मोटर्स ने Xero और Xero+ के नाम से दो स्कूटर बनाए हैं। कंपनी ने Xero में 48 वोल्ट की बैटरी के साथ 250 वॉट की मोटर लगाई है। कंपनी का कहना है कि स्कूटर की बैट्री चार्ज होने में 4 से 6 घंटे लेगी। एक बार चार्ज होने के बाद 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर 60 से 70 किमी की दूरी तय कर सकता है। 

विज्ञापन

Avan motors will launch six electric scooters in next 3 years
Avan electric scooters

वहीं कंपनी के दूसरे स्कूटर Xero+ में कंपनी ने 48 वोल्ट की बैटरी के साथ 800 वॉट की मोटर दी है। कंपनी ने इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है। वहीं स्कूटर एक बार चार्ज होने के बाद 110 किमी की दूरी तय कर सकता है।  कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।

इसकी बैटरी चार्ज होने में 4 से 6 घंटे लेती है। कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर में दो बैटरी लगाई जा सकती हैं। दोनों ही स्कूटर की अधिकतम लोड क्षमता 150 किलो है। कंपनी ने अपने Xero की स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 55 हजार रुपए रखी है, वहीं कंपनी के दूसरे मॉडल Xero + की कीमत 85 हजार रुपए है।    

Avan motors will launch six electric scooters in next 3 years
Avan Electric Scooter

कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक Avan Motors ने अगले तीन सालों में 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का लक्ष्य रखा है,  कंपनी की रणनीति के मुताबिक Avan Motors के 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लाइन अप है। यानी भारतीय आॅटो सेक्टर में अगले 3 सालों में 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed