फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Automobile sector now in big trouble how August auto sales down 23 percent

21 साल बाद आई ऑटो सेक्टर में सबसे बड़ी गिरावट, क्या मिलेगी राहत ?

Wed, 11 Sep 2019 09:15 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 11 Sep 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Automobile sector now in big trouble how August auto sales down 23 percent
मुसीबत में ऑटो सेक्टर - फोटो : Amar Ujala

पिछले 10 महीने से ऑटोमोबाइल सेक्टर की बिक्री लगातार गिरती जा रही है। कई कार कंपनियों ने अपने प्लांट बंद कर दिए हैं। जबकि कुछ ने अस्थायी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे पहले भी ऑटो सेक्टर मंदी के दौर से गुजर चुका है लेकिन इस बार मामला ज्यादा खराब होता जा रहा है।  सियाम के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 21 साल में इस बार अगस्त महीने में ऑटो सेक्टर में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।  

विज्ञापन

यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां

विज्ञापन

पैसेंजर वाहनों की गिरती बिक्री चिंताजनक

अगस्त में पैसेंजर वाहनों की बिक्री में 31.57 फीसदी  की गिरावट दर्ज की गई है जोकि वाकई चिंताजनक है। पिछले महीने घरेलू बाजार में कुल 1,96,524 पैसेंजर वाहन बिके। जबकि एक साल पहले अगस्त महीने में 2,87,198 पैसेंजर वाहन बिके थे।

यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां

कॉमर्शियल वाहनों समेत सभी श्रेणियों की कुल बिक्री में भी गिरावट

अगस्त में पैसेंजर, टू-व्हीलर,और कॉमर्शियल वाहनों समेत सभी श्रेणियों की कुल बिक्री 18,21,490 यूनिट रही। जोकि अगस्त 2018 की 23,82,436 यूनिट के मुकाबले 23.55 फीसदी कम है। कारों की घरेलू बिक्री 41.09 फीसदी गिरी है। अगस्त में घरेलू बाजार में 1,15,957 कारें बिकीं हैं जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,96,847 कारों का था।  इसके अलावा पिछले महीने टू-व्हीलर की बिक्री साल-दर-साल आधार पर 22.33 फीसदी कम रही। इस दौरान कुल  9,37,486 टू-व्हीलर्स बिके  हैं।

यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां

विज्ञापन

GST कम करने की मांग

जिस तरह लगातार बिक्री गिर रही है उसे देखते हुए ऑटो सेक्टर ने GST को कम करने की मांग की है। आपको बता दें कि इस समय ऑटो सेक्टर पर 28 फीसदी GST लगती है जिसे घटाकर 18 फीसदी करने की मांग की जा रही है।  20 सितंबर को होने वाली GST काउंसिल की बैठक पर अब उम्मीद लगाए बैठे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक GST में कमी अगर हो भी जाती हैं तो यह केवल तात्कालिक राहत दे सकती है।  विचार करने वाले बात यह है कि अगर सरकार ने ऑटो सेक्टर की GST को कम कर दिया तो दूसरे सेक्टर भी GST कम करने की मांग करेंगे। ऐसी  स्थिति में सरकार के सामने वित्तीय समस्या आ सकती है।

यह भी पढ़े: Bajaj Pulsar 125 Neon Review: क्या यह अपने सेगमेंट की बेस्ट बाइक है ? जानें खूबियां और कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed