{"_id":"5e7aead38ebc3e72c44585ae","slug":"automobile-industry-shutdown-siam-report-automobile-industry-loss-in-india-automobile-industry-slowdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाहन संयंत्र बंद होने के कारण हर दिन 2,300 करोड़ से अधिक का नुकसान होगा: SIAM","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
वाहन संयंत्र बंद होने के कारण हर दिन 2,300 करोड़ से अधिक का नुकसान होगा: SIAM
Wed, 25 Mar 2020 10:53 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:53 AM IST
सार
वाहन उद्योग के संगठन SIAM ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण विभिन्न वाहन निर्माता और घटक निर्माताओं द्वारा विनिर्माण संयंत्रों को बंद करने से प्रति दिन 2,300 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Nikkei
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष राजन वढेरा ने एक बयान में कहा, "सियाम द्वारा त्वरित अनुमानों के अनुसार, ऐसी आशंका है कि ऑटो ओईएम और कलपुर्जों के संयंत्र बंद होने से टर्नओवर में प्रत्येक दिन लगभग 2,300 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।"
विज्ञापन
सभी प्रमुख वाहन निर्माता जैसे Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया), Hyundai (ह्यूंदै), Honda (होंडा), Mahindra (महिंद्रा), Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर), Tata Motors (टाटा मोटर्स), Kia Motors (किआ मोटर्स) और MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपने संयंत्रों में काम को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प), Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया), TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी), Bajaj Auto (बजाज ऑटो), Yamaha (यामाहा) और Suzuki Motorcycle (सुजुकी मोटरसाइकिल) जैसे दोपहिया निर्माताओं ने भी उत्पादन को निलंबित कर दिया है।
इसके अलावा, टायर निर्माताओं और अन्य प्रमुख ऑटो घटक निर्माताओं ने भी कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण विनिर्माण गतिविधियों को बंद कर दिया है।
Maruti Suzuki India (MSI) (मारुति सुजुकी इंडिया) ने हरियाणा में गुरुग्राम और मानेसर में उत्पादन और कार्यालय का संचालन बंद कर दिया है। कंपनी ने कहा, "मारुति COVID-19 (कोरोना वायरस) को फैलने से रोकने के लिए अपने संचालन में सभी अनुशंसित सावधानी बरत रही है। इसमें स्वच्छता, तापमान जांच, वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ाना और व्यक्तिगत संपर्क को कम करना, कर्मचारियों की यात्रा को बंद करना, कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी और दूर रहने की सलाह देना और इस विषय पर सरकार के निर्देशों का पालन करना शामिल है।"

Suzuki Motorcycle India के प्रबंधन ने संयंत्र बंद करने पर कहा कि कंपनी की पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने कर्मचारियों और सभी हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है और हम उस दिशा में हर संभव कदम उठाने के लिए दृढ़ हैं।
उन्होंने कहा कि सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने कार्यस्थल पर अपने कर्मचारियों की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए हैं, कंपनी ने अपने उन कर्मचारियों और सहयोगियों को 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम करने) के निर्देश दिए हैं जो आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के साथ शामिल नहीं हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। अभी तक भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 562 हो गई है। इनमें से 512 लोगों का इलाज चल रहा है। इस जानलेवा संक्रमण से अब तक 11 लोगों की जान चली गई है।