फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   automobile industry after lockdown automotive industry in india 2020 auto industry crisis 2020 jefferies report

लॉकडाउन का असर अगले साल भी दिखेगा, अप्रैल-जून तिमाही नतीजे हो सकते हैं 'निराशाजनक' : रिपोर्ट

Mon, 20 Jul 2020 08:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2020 08:13 PM IST
सार

  • वित्तीय सेवा फर्म जेफेरीज ने एक शोधपत्र जारी किया जिसमें घरेलू वाहन कंपनियों की बिक्री में भारी गिरावट की आशंका जताई गई है।
  • जेफेरीज ने यह रिपोर्ट विभिन्न श्रेणियों के वाहन बनाने वाली नौ कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण कर बनाई है।

विज्ञापन
automobile industry after lockdown automotive industry in india 2020 auto industry crisis 2020 jefferies report
Automobile Sales - फोटो : For Reference Only

विस्तार

महामारी के संकट और मार्च के आखिरी हफ्ते में लागू किए गए लॉकडाउन के कारण अप्रैल-जून तिमाही में घरेलू वाहन कंपनियों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते उनके 2020-21 की पहली तिमाही के कारोबार परिणाम निराशाजनक रह सकते हैं। 
विज्ञापन

वित्तीय सेवा फर्म जेफेरीज ने सोमवार को एक शोधपत्र जारी किया है जिसमें इस बात की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी), TVS (टीवीएस) और Bajaj Auto (बजाज ऑटो) जैसी कई वाहन कंपनियां अपने जून तिमाही परिणाम जारी करने जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जेफेरीज ने एक शोधपत्र में कहा, "कोविड-19 संकट के बीच वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट के चलते 2020-21 की पहली तिमाही घरेलू वाहन कंपनियों के लिए सबसे बुरी तिमाहियों में से एक रहने की आशंका है।" 

शोधपत्र के अनुसार सालाना आधार पर यात्री वाहन और दोपहिया वाहनों की बिक्री में इस दौरान 74 से 78 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि ट्रकों की बिक्री 93 फीसदी गिरी है। 
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट अन्य की अपेक्षा थोड़ी संभली रही। इनकी बिक्री 18 से 20 फीसदी गिरने की ही संभावना है। जबकि दोपहिया वाहनों का निर्यात 62 फीसदी तक गिरा है।

जेफेरीज ने कंपनियों की अप्रैल-जून तिमाही की बिक्री में गिरावट के आधार पर वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में वाहनों के मूल कलपुर्जे बनाने वाली कंपनियों की आय में सालाना आधार पर 71 फीसदी तक गिरावट आने का अनुमान लगाया है। 

जेफेरीज ने यह रिपोर्ट विभिन्न श्रेणियों के वाहन बनाने वाली नौ कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण कर बनाई है। इसमें अशोक लीलैंड, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, मारूति सुजुकी, आयशर मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीवीएस मोटर, मदरसन सूमी और भारत फोर्ज शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed